Milind Deora Resign Congress: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी के सर्वमान्य नेता 'राहुल गांधी' की युवा टीम धीरे-धीरे कर बिखरती नजर आ रही है। इस कड़ी में आज लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र से कांग्रेस के दिग्गज नेता मिलिंद देवड़ा ने अपना त्यागपत्र दे दिया है। जिसके बाद सियासी हलचल बढ़ गई है। मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस पार्टी से अपना 55 साल पुराना नाता तोड़ लिया है। वह अब एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना (Shiv Sena) में शामिल होने जा रहे है।
अब तक ये 4 युवा नेता छोड़ चुके कांग्रेस का साथ
ज्योतिरादित्य सिंधिया
(Jyotiraditya Scindia)
साल 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया था। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर युवाओं की अनदेखी का आरोप लगाया था। आज वह भारतीय जनता पार्टी ले बड़े चेहरों में शामिल है। इससे पहले वे पीएम मनमोहन सिंह के नेतृत्व में केंद्र में मंत्री भी रहे हैं।
जितिन प्रसाद
(Jitin Prasad)
उत्तर प्रदेश में बड़े ब्राह्मण चेहरा कहे जाने वाले जितिन प्रसाद कांग्रेस पार्टीं हाईकमान से नाराज चल रहे थे। उन्होंने जून 2021 में कांग्रेस छोड़ कर भाजपा जॉइन कर ली थी। उनका राजनीतिक करियर यूथ कांग्रेस (Youth Congress) से शुरू हुआ था और वे यूपीए सरकार में मंत्री भी रहे।
यह भी पढ़े: Makar Sankranti: Vasundhara Raje काटेगी 'भजनलाल' का पेच, बड़े खेल की तैयारी ..!
आरपीएन सिंह
(RPN Singh)
आरपीएन सिंह मनमोहन सरकार में आरपीएन सिंह ने पेट्रोलियम मंत्रालय से लेकर गृह मंत्रालय में राज्यमंत्री की भूमिका संभाली थी। 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) से ठीक पहले पार्टी को झटका देते हुए सिंधिया की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए।
यह भी पढ़े: मोदी-योगी ने काट दिया सोनिया-राहुल का पेच, पतंगों से गायब हुई गहलोत के साथ वसुंधरा
मिलिंद देवड़ा
(Milind Deora)
मिलिंद देवड़ा कांग्रेस के दिवंगत वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली देवड़ा के बेटे हैं और साल 2004 और 2009 में दक्षिण मुंबई सीट से सांसद रह चुके हैं। वह कांग्रेस सरकार में साल 2012 में केंद्रीय नौका परिवहन राज्यमंत्री भी बनाए गए थे। लेकिन अब शिंदे वाली शिवसेना में जा रहे है।