Ayodhya में प्राण.प्रतिष्ठा से पहले रामलला की पहली तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। नीले श्यामल रंग के पत्थर से बनी मूर्ति में रामलला का विहंगम रूप दिखकर हर कोई खुशी से नाच रहा है। Ram Lalla की प्रतिमा तैयार करने वाले अरुण योगीराज कर्नाटक के रहने वाले हैं। उन्हें बचपन से प्रतिमाएं बनाने का शौक था। इससे पहले भी उन्होंने जगदगुरु शंकराचार्य और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा बनाई है। PM मोदी भी उनके कला के बहुत बड़े फैन है।
यह भी पढ़े: 23 जनवरी 2024 होगी खास, OnePlus का आने वाला यह प्रोडक्ट हैं झक्कास
Ram Lalla की तस्वीर में छिपे राज
Ram Lalla के चारों तरफ आभामंडल बनाया गया है और सिर पर सूर्य देवता को स्थान दिया गया है।
आभामंडल में नीचे हनुमानजी की मूर्ति उकेरी गई है जो उनके सबसे बड़े और परम भक्त है।
भगवान विष्णु के 10 अवतार और सनातन धर्म के प्रतीक चिह्न को चारों तरफ उकेरा गया है।
Ram Lalla की मूर्ति की आंखों पर बंधी पट्टी को प्राण.प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी खोलेंगे। इस दौरान रामलला को सोने की सलाई से काजल लगाएंगे और फिर शीशा दिखाएंगे।
यह भी पढ़े: 23 जनवरी की हैं बात! यहां छिपा है नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत का राज
Ram Lalla बाएं हाथ से धनुष.बाण पकड़ने की मुद्रा में दिखाया गया है। अभी धनुष.बाण नहीं लगाया गया है और सोने का मुकुट भी नहीं है।
Ram Lalla की प्रतिमा की ऊंचाई 51 इंच रखी गई है और उनका दाहिना हाथ भक्तों को आशीर्वाद देने की मुद्रा में रखा गया है।
मूर्ति के दाएं से बाएं भगवान विष्णु के 10 अवतार है। कूर्म, वामन, नरसिंह, परशुराम, राम, कृष्ण, मत्स्य, वाराह, बुद्ध और कल्कि अवतार हैं।
यह भी पढ़े: 23 January को रामलला मनाएंगे पहला 'पराक्रम दिवस', सुभाष चंद्र बोस से है नाता
इसके ऊपर धार्मिक चिह्न स्वास्तिक, ओम, चक्र और गदा भी उकेरा गया है।
मूर्ति का वजन करीब 200 किलो होने की बात सामने आ रही है।
कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने इस प्रतिमा को तैयार किया है।
Ram Lalla के 5 साल के बाल स्वरूप को दर्शाया गया है।