कर्तव्य पथ पर 75वें Republic Day पर निकलने वाली परेड इस बार महिला केंद्रित होगी। पहली बार परेड का आगाज 100 महिला कलाकार शंख, नगाड़ा और अन्य पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ करेंगी। पहली बार तीनों सेनाओं की एक महिला टुकड़ी भी मार्च करती हुई नजर आएगी।
यह भी पढ़े: Republic Day 2024: इस कारण 26 जनवरी को मनाया जाने लगा गणतंत्र दिवस, जानें इतिहास
पारंपरिक वाद्यों के साथ परेड का आगाज
आजादी के बाद से लेकर अब तक परेड की शुरुआत सैन्य बैंड के साथ होती आई है लेकिन इस बार पारंपरिक वाद्यों के साथ परेड का आगाज महिलाएं करेगी। पहले सभी समूह सलामी मंच के सामने अपनी प्रस्तुति देते हैं लेकिन इस बार केवल एक समूह ही सलामी मंच के सामने अपनी प्रस्तुति देगा और बाकी अन्य समूह अलग-अलग जगह अपनी प्रस्तुति देंगे जिससे सभी दर्शक इसका आनंद ले सकेंगे।
यह भी पढ़े: 26 जनवरी पर नहीं बजेगा महात्मा गांधी का यह प्रिय गीत, Modi Sarkar का फैसला
फ्रांस के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि
75वें Republic Day की परेड में मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन 7 होंगे। फ्रांस से आए हुए विमान भी भारतीय विमानों के साथ करतब दिखाएंगे
PM मोदी की पसंद
इस बार परेड में विषय.वस्तुओं का चयन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों के अनुरूप किया गया है। जिसमें भारत को वास्तव में लोकतंत्र की जननी माना जाता है वैसा नजाा पूरी दुनिया देख सकें। गणतंत्र दिवस परेड में महिलाओं का प्रतिनिधित्व देखने को मिलेगा।
झांकी
परेड के दौरान कुल 25 झांकियां चलेंगी, जिनमें 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों और नौ मंत्रालयों व विभागों की झांकियां शामिल होंगी।
यह भी पढ़े: 26 January Weather : 26 जनवरी को राजस्थान में मौसम का हाल, जानिए कैसे मनेगा गणतंत्र दिवस
सिक्का एवं डाक टिकट जारी होगा
75वीं वर्षगांठ के रूप में रक्षा मंत्रालय द्वारा एक स्मारक सिक्का और स्मारक टिकट जारी करेगा।
पराक्रम दिवस
23 जनवरी 2024 को Lal Kila पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को समर्पित पराक्रम दिवस का आयोजन करेगा। 3.डी प्रोजेक्शन मैपिंग और लाइट एंड साउंड शो तथा नाटक व नृत्य प्रदर्शन भी होगा।