यूपी पुलिस ने गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद की जीवन लीला हुई समाप्त कर दी। असद के साथ ही दूसरे आरोपी शूटर गुलाम अहमद को भी पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। इन दोनों पर ही 5 लाख रुपए का ईनाम था। 24 फरवरी को उमेश पाल का मर्डर हुआ तब से ये फरार चल रहे थे। पुलिस लगातार इनकी लोकेशन ट्रेक कर रही थी। जैसे ही झांसी में इनकी लोकेशन पता चली पुलिस तुरंत वहां पहुंच गई। STF ने झांसी के बड़ागांव में परीछा डैम के पास एनकाउंटर कर दिया। इनके पास विदेशी हथियार भी मिले हैं।
BREAKING: अतीक का डर सच में बदला, बेटे असद का हुआ एनकाउंटर
स्कूल में अतीक के बेटों के पीछे चलता था 100 लड़कों का हुजूम
अतीक के पांच बेटों में से असद तीसरे नंबर का था। इसी साल असद ने लखनऊ के टॉप स्कूल से 12वीं पास की थी। स्कूल से ही वो गुंडागर्दी करने लगा था। असद अपराध की दुनिया में बिल्कुल अपने पिता के नक्शेकदम पर ही था। अतीक के पांचों बेटे इलाहबाद के नामी स्कूल में पढ़ते थे। उन्होनें अपना दबदबा पूरे शहर में बना रखा था। किसी से भी मारपीट करना, फ्री में किसी स्टॉल पर जाकर खाना, धमकाना जैसी बातें उनके लिए आम बात थी।
बड़े भाइयों के जेल जाने के बाद चलाने लगा पूरी गैंग
अतीक का सबसे बड़ा बेटा उमर लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर के अपहरण में पकड़ा गया था। वहीं दूसरे नंबर के बेटे अली पर भी मर्डर के केस थे। इन दोनों भाइयों पर पुलिस की पूरी तरह नजर थी। इन दोनों पर ईनाम भी रखा गया था। इन दोनों के सरेंडर करने के बाद असद ने गिरोह की बागडोर अपने हाथ में ले ली। असद के पास कई सारी विदेशी महंगी घड़ियां और फोन थे। असद अपने चाचा और अतीक के भाई अशरफ का चहेता था। उनके साथ ही उमेश पाल कांड के समय असद ने भी फायरिंग की थी।