नई दिल्ली- बीते कई दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। भाजपा सांसद बृजभूषण के खिलाफ मोर्चा खोले बैठे पहलवानों ने अपनी लड़ाई खत्म नहीं की है। पहलवानों ने कहा वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं पर दिल्ली पुलिस पर कोई भरोसा नहीं। खिलाड़ियों द्वारा यह प्रदर्शन भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर किया जा रहा है। हालाकी भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों पर दो मुकदमे दर्ज किए हैं। इसमें एक पोक्सो एक्ट का मामला भी शामिल हैं। वहीं दूसरा मुकदमा 6 महिला रेसलर के यौन शोषण के आरोप में दर्ज हुआ है।
भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख व भाजपा सांदस के खिलाफ के धरने पर बेठे विनेश फोगाट ने उस व्यक्ति के खिलाफ लड़ना सबसे मुश्किल होता है जो शक्तिशाली हो और अपनी शक्ति का दुरुपयोग करता रहा हो। विनेश फोगाट ने बताया कि जंतर मंतर पर धरना देने से पहले सभी पहलवानों ने एक अधिकारी से मुलाकात की थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।
फोगाट ने लगाया अनुराग ठाकुर पर आरोप
महिला पहलवान विनेश फोगाट ने केद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है। फोगाट ने खेल मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर कमेटी बनाकर मामले को दबाने का प्रयास कर रहे है। खेल मंत्री से बातचीत के बाद हमने विरोध समाप्त भी कर दिया था। सभी ने खेल मंत्री को यौन उत्पीड़न के बारे में बताया था। उन्होंने एक कमेटी बनाई और मामले को दबाने का प्रयास किया, उस समय इस पुरे मामले पर कोई कार्यवाई नहीं हुई।