नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे पहलवानों को अब देशभर की खाप पंचायतों के प्रतिनिधि और प्रधान का समर्थन हासिल हो गया है। अब किसान नेता बड़ी संख्या में इनके धरनास्थल पर पहुंचने की खबर है। वहीं, किसान नेता राकेश टिकैत भी जंतर-मंतर पर पहुंचे हैं। टिकैत ने कहा हमारा पहलवानों को पूरा समर्थन है। हम आज पहलवानों से मिलकर आगे की कार्रवाई पर चर्चा करेंगे। वहीं टिकैत के निशाने पर मोदी सरकार भी रही। टिकैत ने कहा कि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करना चाहिए।
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो, गुजरात ने गुम हुई 40,000 से अधिक महिलाएं। आखिर कहां गई?
क्यों नहीं हुई गिरफ्तारी
राकेश टिकैत ने मोदी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, की वो इस मुद्दे पर पहलवानों के साथ हैं। उन्होंने आगे कहा कि आखिर मोदी सरकार की आलोचना क्यों नहीं हो रही है? क्या इसपर अब हम राहुल गांधी की आलोचना होनी चाहिए। टिकैत ने सवाल किया कि ब्रजभूषण शरण सिंह अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं हुए? राकेश टिकैत ने आगे कहा कि इन सबका भूत उतारना पड़ेगा। इसे उतारने के लिए कभी-कभी मिर्ची का उपयोग करना पड़ता है। नहीं तो कभी कुछ और भी करना पड़ता है।
प्यार हमें किस मोड़ पर ले आया? क्यों कलकत्ता हाई कोर्ट लिव इन रिलेशनशिप मामला सुर्खियों में है?
मिलना चाहिए पहलवानों को न्याय
राकेश टिकैत ने जंतर-मंतर पर पहलवानों से मिलने आए और उन्हें इंसाफ दिलाने की बात कही। टिकैत ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने देश का मान-सम्मान बढ़या है। ब्रजभूषण सिंह पर हमलावर राकेश टिकैत ने कहा कि अगर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है तो गिरफ्तार करें और अगर कर लिया है तो आगे की कार्रवाई करें। राकेश टिकैत ने आगे कहा कि वह इस मुद्दे पर पहलवानों के साथ हैं। आंदोलन के रोडमैप को लेकर बैठक जारी है। हम लोग चर्चा कर इसके आगे की रणनीति पर काम करेंगे।