21 February Ka Itihas: हर बीतता हुआ दिन इतिहास (Today History) में कुछ घटनाओं को जोड़कर जाता हैं तो कुछ नई यादें देकर जाता है। 21 फरवरी का दिन इतिहास में (21 February Ka Itihas) में बहुत सारी ऐसी घटनाओं के नाम रहा हैं, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। आज ही के दिन स्वतंत्र भारत के संविधान का मसौदा राष्ट्रपति को पेश किया गया था। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच लाहौर घोषणा पर समझौता भी 21 को ही हुआ था। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि 21 फरवरी के दिन क्या कुछ हुआ था।
यह भी पढ़ें: 20 February Ka Itihas: आज ही भारत की आजादी का ऐलान हुआ था, सुभाष चंद्र बोस को हुआ था भारी नुकसान!
21 फरवरी को हुई महत्त्वपूर्ण घटनाए
1707- क्रूर मुगल शासक औरंगज़ेब की मौत अहमदनगर में हुई थी।
1848 – कार्ल मार्क्स और फ्रेडरिक एंजेल्स ने कम्युनिस्ट पार्टी का घोषणा पत्र प्रकाशित किया।
1948 : स्वतंत्र भारत के संविधान का मसौदा राष्ट्रपति को पेश किया गया।
1959 : दिल्ली में प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की स्थापना हुई।
1965 : विवादित राष्ट्रवादी अश्वेत नेता मालकॉम एक्स की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई
1999 : यूनेस्को ने 21 फरवरी को मातृभाषा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।
1999 : पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच लाहौर समझौता हुआ।
2001 : सहस्त्राब्दी के पहले महाकुंभ का समापन 21 फरवरी को हुआ था।
2004 : सानिया मिर्जा ने WTA खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं।
2008 : पाकिस्तानी नेता आसिफ़ अली जरदारी ने मुस्लिम लीग (एन) के नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ से हाथ मिलाया।
2013 : हैदराबाद में एक के बाद एक बम धमाकों में 17 लोगों की मौत हुई थी, तथा 100 से ज्यादा जख्मी हुए थे।
यह भी पढ़ें: RSS से जुड़े 10 प्रमुख सवालों के जवाब, जानिए मुस्लिम-ईसाई भी जुड़ सकते हैं या नहीं
21 फरवरी को जन्मे व्यक्ति
1923 – विश्वनाथ नारायण लवांडे – ‘गोवा मुक्ति संग्राम’ के प्रमुख नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी थे।
1878 – दा मदर मिर्रा अलफ़ासा, भारतीय आध्यात्मिक नेता (मृत्यु- 1973)
1904 – एलेक्सी कोज़ीगिन – सोवियत संघ के प्रधानमंत्री थे।
1894 – शान्ति स्वरूप भटनागर – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक।
1896 – सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला, महान कवि, उपन्यासकार, निबन्धकार और कहानीकार।
1980 – प्रतिभा सुरेशवारन, भारतीय रेसिंग ड्राइवर
1952 – टी. आर. जेलियांग – नागालैंड के 10वें मुख्यमंत्री।
1829 – अमीर मीनाई – उर्दू के प्रसिद्ध शायर थे।
21 फरवरी को हुए निधन
1991 – नूतन, हिन्दी सिनेमा की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्री (जन्म 1936)
1998 – ओम प्रकाश – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता थे।
1996 – प्रकाश चंद्र सेठी – मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
1990 – ज़ोहराबाई अम्बालेवाली – हिन्दी सिनेमा की पार्श्वगायिका और भारतीय शास्त्रीय गायिका थीं।
1970 – हरि विनायक पाटस्कर – भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1829 – रानी चेन्नम्मा – झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की तरह कर्नाटक की वीरांगना और स्वतंत्रता सेनानी।
21 फरवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस