Shab E Barat Kab Hai 2024: मुसलमानों के लिए रमजान से पहले Shab E Barat का त्योहार आ गया है। इस समय शाबान का महीना चल रहा है। 25 फरवरी की रात में पवित्र शब ए बारात का पर्व मनाया जाएगा। इस रात में इबादत करके अल्लाह के सामने अपने गुनाहों की माफी मांगी जाती है। इस रात में रब के सामने बंदे के कर्मों का लेखा जोखा पेश किया जाता है। भारत में ये शबे बारात की रात 25 फरवरी 2024 (Shab E Barat Kab Hai 2024) की शाम 6 बजे से शुरु हो जाएगी। वही अरब की बात करे तो खाड़ी देशों में Shab E Barat 24 फरवरी को एक दिन पहले मनाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: Shabe Barat 2024: शब-ए-बारात में ऐसे चमकेगी तकदीर, बस ये काम कर लेना!
Shab E Barat Kab Hai 2024
भारत में शाबान का चांद 11 फरवरी को दिख गया था, तो शाबान की 15वी तारीख 25 फरवरी को हुई। यही वजह है कि भारत में Shab E Barat का त्योहार 25 फरवरी की रात में मनाया जाएगा। शबे बारात का रोजा भी रखा जाता है। इस दिन गरीबों और रिश्तेदारों को खाना खिलाया जाता है। साथ ही बुजुर्गों की क़ब्रों पर जाकर मगफिरत की दुआ मांगी जाती है। यानी गुनाहों से तौबा करने का बेहतरीन मौका है शबे बारात की रात।
यह भी पढ़ें: Shab e Barat Jaipur: शब-ए-बारात पर जयपुर में मुस्लिम क्या पकवान बनाते हैं
रमजान 2024 कब है?
शाबान के बाद अगला महीना रमजान का होता है। शबे बारात के ठीक 13 या 14 दिन बाद रमजान का चांद नजर आ जाता है। मु्स्लिम भाई बंधु इस पवित्र महीने में तीस दिन के रोजे रखते हैं। हर तरह की बुराई से बचते हुए अल्लाह की इबादत करते है। कुरआन शरीफ की कसरत से तिलावत करते हैं। साथ ही जकात अदा करते हैं। रमजान का महीना भारत में 11 या 12 मार्च 2024 से शुरु होने वाला है।