हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खास-खास खबरों के साथ……
- जम्मू-कश्मीर में टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक आज से, 60 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
- पाकिस्तान में पहली बार सेना के अफसरों पर होगा कोर्ट मार्शल
- जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है देश का महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन चंद्रयान-3
- कर्नाटक में शपथ लेने वाले नवनिर्वाचित 9 मंत्रियों पर क्रिमिनल केस
- पीएम मोदी से सिडनी को उम्मीद, बना सकते है लिटिल इंडिया
- नए संसद भवन का उद्घाटन पीएम मोदी द्वारा किए जाने का राहुल गांधी ने किया विरोध
- एक्ट्रेस जैकलीन पर 200 करोड़ की मानहानि का केस दर्ज
- रील बनाने के चक्कर में नेशनल बर्ड मोर को तड़पाया, वन विभाग ने दर्ज किया केस
- पापुआ न्यू गिनी में पीएम मोदी ने FIPIC को किया संबोधित, कहा हमारा इतिहास एक जैसा
- इमरान खान का आर्मी चीफ पर आरोप, मेरी हत्या की साजिश रची जा रही
1. भारत की अध्यक्षता में होने वाली जी-20 की बैठक सोमवार से जम्मू-कश्मीर में शुरु होने जा रही है। जो कि 24 मई तक चलेगी। इस पर्यटन कार्य समूह की बैठक में 60 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस आयोजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भारत की अध्यक्षता में होने वाली यह तीसरी जी-20 बैठक है। अरब इंफ्लुएंसर अमजद ताहा ने भारत की तारीफ करते हुए कहा यह स्विट्जरलैंड या ऑस्ट्रिया नहीं है यह भारत है। जम्मू-कश्मीर पृथ्वी पर स्वर्ग है जिसने पृथ्वी की रक्षा की है।
2. इतिहास में पहली बार पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों पर कोर्ट मार्शल किया जा रहा है। पाकिस्तान में आदेश की अवहेलना करने पर उच्च पद पर सेवारत अफसरों के खिलाफ कोर्ट मार्शल की कार्रवाई शुरु कर दी है। खबरों के अनुसार पाकिस्तान की सेना ने उपद्रवियों पर सख्ती करने से जुड़ा आदेश नहीं माना था। इसलिए सेना के कई उच्च अधिकारियों के खिलाफ यह कार्रवाई की जाएगी।
3. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन चंद्रयान-3 को लॉन्च करने की योजना बना रहा है। जल्द ही चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर उतरकर परीक्षण करेगा। इसकी लॉन्चिंग के लिए तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि देश का महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन चंद्रयान-3 जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है। इसरो ने फिलहाल इसकी कोई तारीख तय नहीं की है लेकिन जल्द ही इसकी लॉन्चिंग डेट तय कर घोषणा की जाएगी।
4. कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद कई दिनों तक सीएम पद की घोषणा नहीं हो सकी थी। माना जा रहा है कि डीके शिवकुमार पर कई केस होने की वजह से उन्हें सीएम की कुर्सी नहीं मिल सकी। हाल ही में एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट में सामने आया है कि कर्नाटक में शपथ लेने वाले मंत्रियों में 9 मंत्रियों के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज है। इनमें से 4 मंत्रियों के खिलाफ तो गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए गए हैं। ये सारे मंत्री करोड़पति है।
5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 मई से ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रहेंगे। इस दौरे से सिडनी के लोगों में उत्साह है। पश्चिमी सिडनी के लोग कई सालों से अपने इलाके का नाम बदलकर लिटिल इंडिया रखना चाहते है। 2014 में जब पीएम मोदी सिडनी गए थे उसके बाद 2015 में सिडनी के हैरिस पार्क का नाम लिटिल इंडिया का प्रस्ताव रखा गया था। पिछले साल पैरामाटा काउंसिल में इसका प्रस्ताव पारित हो चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मोदी की सिडनी यात्रा से काम की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद है।
6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन 28 मई को करने वाले है। इसके लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने मोदी को निमंत्रण दे दिया है। लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसका विरोध किया है। उनका कहना है कि नए संसद भवन का उद्घाटन पीएम के द्वारा नहीं किया जाना चाहिए। इसका उद्घाटन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को ही करना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने उद्घाटन की तारीख को लेकर भी सवाल किए।
7. एक्ट्रेस जैकलीन पर नोरा फतेही ने 200 करोड़ का मानहानि केस दर्ज कराया है। नोरा ने जैकलीन पर ईडी के सामने उनके खिलाफ झूठे बयान देने का आरोप लगाया है। जैकलीन के खिलाफ मानहानि केस की सुनवाई दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट में की जाएगी।
8. मध्यप्रदेश के कटनी में वीडियो रील बनाने के लिए राष्ट्रीय पक्षी मोर के पंख उखाड़ने का मामला सामने आया है। एक युवक ने रील बनाने के लिए मोर के पंख उखाड़े और उसके साथी ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
9. सोमवार यानि 22 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पापुआ न्यू गिनी में फोरम फॉर इंडिया पैसिफिक आईलैंड कॉ-ऑपरेशन समिट को संबोधित किया। इस दौरान मोदी ने कहा कि लंबे समय बाद मिलने का मौका मिला है। मुझे खुशी है कि भारत मुश्किल समय में अपने दोस्त प्रशांत द्वीप के साथ खड़ा है। कोरोना में भारत ने सभी साथी दोस्तों की मदद की।
10. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को एक इंटरव्यू के दौरान आर्मी चीफ जनरल मुनीर पर आरोप लगाया है। इमरान खान ने कहा कि ये नहीं चाहते है कि मैं सत्ता में वापस आऊं और प्रधानमंत्री बनूं। इमरान ने यह भी कहा कि कुछ लोग मेरे कत्ल की साजिश रच रहे है। हो सकता है मुझे मंगलवार को गिरफ्तार भी कर लिया जाए।