रांची में भी लव जिहाद का एक मामला
यूट्यूब पर एक वीडियो डालकर कहा कि वो मर जाएगी
तनवीर नहीं बताया यश नाम
परेशान होकर शहर बदला
केस मुंबई के वर्सोवा थाने में मंगलवार को दर्ज
रांची में भी लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। यहां एक माॅडल पर धर्म बदलकर शादी करने का दबाव बनाया जा रहा था। यह मामला बिहार के भागलपुर से आई एक मॉडल के साथ हुआ है। माॅडल ने रांची में एक मॉडलिंग स्कूल के संचालक तनवीर अख्तर पर रेप और धर्म बदलकर शादी करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। यह केस मुंबई के वर्सोवा थाने में मंगलवार को दर्ज करवाया गया है।
तनवीर नहीं बताया यश नाम
मॉडल ने आरोपी तन्वीर पर नाम बदलकर दोस्ती करने और रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कहा है तनवीर ने उसे अपना नाम यश बताया था। वहीं उसे कोचिंग के स्टूडियों में बुलाकर ही उसके साथ जबरन संबंध बनाए। जिसके बाद भी वो उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाता रहा। इस मामले में बार बार शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं करने की बात भी माॅडल ने की।
परिवार को भेजे फोटो
माॅडल ने बताया कि उसपर शादी का दबाव बनाने के लिए आरोपी तनवीर ने उसके आपत्तीजनक फोटो परिजनों के मोबाइल पर भी भेज दिए। जिससे परेशान होकर उसने मरने तक की सोची। यही नहीं फेक आईडी बनाकर माॅडल की फोटो को वायरल करने का आरोप भी इस केस में दर्ज करवाया गया है।
नहीं करूगी धर्म परिवर्तन
जानकारी के अनुसार माॅडल ने यूट्यूब पर एक वीडियो डालकर कहा कि वो मर जाएगी पर अपना धर्म नहीं बदलेगी। इस दौरान वो मंत्रियों से खुदको बचाने की भी अपील कर रही है और हिन्दू होकर मुस्लिम से शादी नहीं करने की बात भी कह रही है।
परेशान होकर शहर बदला
तनवीर से परेशान होकर माॅडल ने अपना शहर भी बदल लिया। उसने कहा कि वे झांसी छोड़कर मुंबई चली गई। तब भी आरोपी उसके पीछे मुंबई आ गया। जहां वो उसे मानसिक रूप से परेशान कर धर्म बदलने का दबाव बनाता रहा। जिसके बाद वो उससे शादी कर सके। जिससे वो पिछले काफी समय से मानसिक तनाव झेल रही थी।