Azan Ke Waqt Kutta Rona : रमजान के माहे मुबारक में इन दिनों मुसलमान भाई दिन रात अल्लाह की इबादत में लगे हुए हैं। कुरान की तिलावत और जिक्र की फजीलत रात के समय की ज्यादा होती है। शबे कद्र में भी पूरी रात जागकर इबादत करनी होती है। नमाज के लिए अजान दी जाती है। आपने देखा होगा कि जब भी अजान होती है तो कुत्ते रोने लग जाते हैं या फिर जोर जोर से भौंकने लगते हैं। अजान के वक्त कुत्ते क्यों रोते हैं (Azan Ke Waqt Kutta Rona) आपके इसी सवाल का जवाब हम लेकर हाजिर है। दरअसल कुत्तों का शैतान से कोई गहरा नाता है। तो चलिए इस मौजूअ पर रौशनी डालते हैं ताकि आम मुसलमानों के साथ ही सुबह सुबह उठने वाली हिंदू भाईयों को भी पता चल सके कि डॉगी सुबह की अजान सुनते ही क्यों रोने लग जाते हैं।
यह भी पढ़ें: Green in Islam: इस्लाम में हरे रंग का महत्व, अरबी लोग क्यों पहनते हैं सफेद कलर
अजान के वक्त कुत्ता क्यों रोता है
(Azan Ke Waqt Kutta Rona)
कुत्ते को अल्लाह रब्बुल इज्जत ने एक अनोखी ताकत दी है। वह बुरी ताकतों और शयातीन को देख सकता है। यानी शैतान कुत्ते को नजर आता है। शाम की नमाज यानी मगरिब के समय से ही शैतान अपने चेलों के साथ जमीन पर फैल जाता है। सुबह फज्र की अजान सुनते ही शैतान भागने लगता है। ऐसे में गली गली में कुत्ते की नजर उस पर पड़ती है। यही वजह है कि कुत्ता उसे देखकर रोने लगता है या फिर जोर जोर से भौंकने लगता है।
कुत्ते को शैतान नजर आता है क्या?
एक हदीस में आया है कि रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फरमाया है कि कुत्ते को अजान के समय शयातीन नजर आते हैं। फज्र की नमाज के समय शैतान दूर भागता है जो कि कुत्तों को साफ तौर पर नजर आता है। शैतान को कुत्ते खुली आँखों से देख सकते हैं। नबी ए करीम का फरमान है कि जब कुत्ते को रोता देखो तो ये दुआ पढ़ो “ला हवला वला कुव्वता इल्ला बिल्ला हिल अजीइल अजीम”
यह भी पढ़ें: Ramzan me Shaitan: रमजान में शैतान के साथ होता है ये मामला, जानकर रूह कांप उठेगी!
इस्लाम में कुत्ता पालना सही नहीं है
इस्लाम में कुत्ते को पालने के बारे में मना फरमाया है। नबी ए करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का इर्शाद है कि कुत्ते नापाक होते हैं तथा इन्हें शैतान नजर आता है। इस वजह से इनको घर से दूर रखो। इनको घर में रखने से बरकत के फरिश्ते घर में दाखिल नहीं होते है। बिल्ली को पालना इस्लाम में सही ठहराया गया है। नबी ए करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने बिल्ली से मोहब्बत करने का हु्क्म दिया है।