जयपुर। गर्मी के मौसम कई तरह के फल मार्केट में आते हैं जो हमारे शरीर को ठंडा रखते हुए तरोताजा बनाए रखते हैं। तरबूज एक ऐसा फल है जो इसी मौसम में आता है। तरबूज की कीमत गर्मी के मौसम में काफी कम हो जाती है। इसे ज्यादा से ज्यादा 20 रुपये प्रति किलो में खरीद सकते हैं। लेकिन आपको बता दें कि दुनिया में एक तरबूज की ऐसी किस्म भी है, जिसकी कीमत अमीरों के भी होश उड़ा देगी। यह दुनिया का सबसे दुर्लभ तरबूज बोला जाता है। ऐसे में हम आपको एक ऐसे ही तरबूज के बारे में बता रहे हैं। यह दुनिया का सबसे महंगा तरबूज है। यह डेनसुक (Densuke Black Watermelon) प्रजाति का तरबूज हैं। इसे काला तरबूज के नाम से भी जाना जाता है।
ये हैं दुनिया के 10 सबसे क्रूर शासक, एक ने दिल्ली में बना दी थी नरमुंडो मीनार
जापान में उगाया जाता है ये तरबूज
आपको बता दें कि दुनियां का सबसे महंगा तरबूज जापान के होकाइडो आइलैंड के उत्तरी भाग में पाया जाता है। यह इतना दुर्लभ है कि एक साल में इसके सिर्फ 100 पीस ही उगते हैं। इस कारण यह सभी जगहों पर उपलब्ध नहीं हो पाते हैं और इसकी कीमत इतनी ज्यादा होने का कारण है ये बड़ी मुश्किल से मार्केट में मिलते हैं।
2020 की फाइल में मिली खुफिया जानकारी, ट्रम्प पर लगे आरोप सार्वजनिक, चुनावी दावेदारी सेफ
कीमत हो उड़ा देने वाली
आपको बता दें कि यह तरबूज आम तरबूज की तरह मार्केट में नहीं बिकता है। इस तरबूज की नीलामी हर साल की जाती है। इसे बड़े-बड़े खरीदार पाने के लिए बोली लगाता हैं। साल 2019 के दौरान इस तरबूज के लिए सबसे महंगी बोली लगी थी, जो 4 लाख रुपये थी। कोविड महामारी के दौरान इसके दाम में बड़ी कमी आई। हालांकि आज भी ये दुनिया का सबसे महंगा तरबूज है।
देश में मिले धोखे से यहां सड़कों पर भटक रहे भारतीय छात्र
तरबूज में ये खास बात
इस तरबूज की बात करें तो इसका रंग काला और चमकीला होता है। यह आम तरबूज की तरह नहीं होता है। इसके अंदर का हिस्सा कुरकुरा होता है। बाकी तरबूजों की तुलना में ये ज्यादा मीठा और कम बीज वाला होता है। जानकारी के मुताबिक, इस तरबूज की पहली फसल ही इतनी महंगी होती है। फसल से निकलने वाला यह तरबूज 19 हजार रुपये तक में मिलता है।