जयपुर। दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित रैनबसेरे में धर्मांतरण का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर मामले के मुख्य अभियुक्त मोहम्मद कलीम की भूमिका की जांच करने को कहा है। उन्होंने इसके साथ ही दिल्ली सरकार के सभी रैनबसरों में निगाह रखने और डीयूएसआईबी अधिकारियों की भूमिका की जांच करने की भी मांग की है।
भारत की ये 4 जगहें कर रही स्विट्जरलैंड को मात, गर्मी में पर्यटकों ने डाला डेरा
वॉट्सऐप ग्रुपों का इस्तेमाल
दिल्ली पुलिस सूत्रों का कहना है कि दिल्ली तुर्कमान गेट केस में धर्मांतरण के लिए वॉट्सऐप ग्रुपों का इस्तेमाल किया गया था। धर्मांतरण के लिए गुमराह करने के लिए कल्याणकारी कार्यक्रमों के नाम पर वॉट्सऐप ग्रुप तैयार किए गए। इस मामले में आरोपी चार से पांच ऐसे ग्रुपों का एडमिन था।
भारत के इस उग्रवादी ने बंदूक छोड़ उठाई झाड़ू, अब घर-घर जाकर कर रहा ये काम
शिकायत की जांच की जा रही
दिल्ली के तुर्कमान गेट धर्मांतरण मामले में शिकायतकर्ता की शिकायत की जांच की जा रही है। हालांकि, शिकायत आधारहीन नहीं है। कथित धर्मांतरण मामले में तीन लोगों ने शिकायत की है। आरोप है कि आरोपी कलीम ने एक शख्स का धर्मांतरण कराया था। पुलिस ने उस शख्स की पहचान कर ली है और अब इसकी पुष्टि की जा रही है कि क्या उस शख्स का ब्रेनवॉ कर उसे संजीव से अब्बास बनाया गया।
बिपरजॉय के खतरे में भारत-पाकिस्तान, 150किमी प्रति घंटे की स्पीड से आ रहा संकट
ये है दिल्ली धर्मांतरण का मामला
तुर्कमान गेट के एक स्थानीय निवासी संदीप सागर ने धर्मांतरण की शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत के बाद पुलिस ने मोहम्मद कलीम नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदीप सागर ने दिल्ली के चांदनी महल इलाके के रहने वाले आरोपी मोहम्मद कलीम पर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए उकसाने और दबाव बनाने का आरोप लगाया।इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
जबलपुर में बोली प्रियंका गांधी, 225 महीनों की सरकार में भाजपा ने 220 घोटाले किए
मस्जिद का मौलवी गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने गाजियाबाद की एक मस्जिद के मौलवी अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया है। उसने पूछताछ में बच्चों के धर्मांतरण की बात कबूल की है। वहीं रविवार को दूसरे आरोपी शाहनवाज खान उर्फ बद्दो को अलीबाग से गिरफ्तार किया गया।