चित्तौड़गढ़। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस सरकार को आढ़े हाथों लेते हुए कहा गहलोत सरकार ने साढ़े चार साल में ईमानदारी से काम किया होता तो आज हेलीकॉप्टर में घूमने की नौबत ही नहीं आती। दरअसल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी चित्तौड़गढ़ में अयोजित लाभार्थी सम्मेलन में अपना संबोधन दे रहे थे। जोशी ने इस दौरान गहलोत सरकार पर तंज कसते हुए कहा गहलोत सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर हैं।
सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा मुख्यमंत्री गहलोत की सरकार साढ़े चार साल तक आखिर कर क्या रही थी। मुख्यमंत्री आज हेलीकॉप्टर में घूम रहे हैं यदि ईमानदारी से काम किया होता तो आज इसकी जरूरत ही नहीं पड़ती। सीपी जोशी ने कहा गहलोत सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका हैं। सीपी जोशी ने कहा मंत्री से लेकर बड़े-बड़े अधिकारी तक एसीबी के हत्थे चढ़े हैं।
चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा सरकार ने लूट का लाइसेंस दे दिया हैं, जिसके कारण जनता लुटती गई। इस दौरान सांसद सीपी जोशी ने कहा मोदी सरकार ने जब जनता के खाते खुलवाए तब इसका मजाक बनाया गया। जनता को इसकी अहमियत तब समझ आई जब कोरोना काल में चारों और सन्नाटा पसरा था। यहा तक की कार्यालय भी बंद थे। आम जन को इन बैंक खातों की अहमियत समझ आई।
जोशी ने कहा कांग्रेस ने आजादी के बाद 60 सालों तक राज किया हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने जब से सत्ता हाथ में ली है तब से 18 घंटे काम कर रहे हैं। कांग्रेस के राज में भी ऐसे ही काम होता तो आज देश फिर से सोने की चिड़िया होता। कांग्रेस के राज में केवल नारे ही बदले हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भ्रष्टाचार आज बिल्कुल खत्म कर दिया हैं।