बिहार बोर्ड में परीक्षाएं समाप्त होने के बाद सभी स्टूडेंट्स रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। उन सभी स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म हो गया है। कुछ ही देर में बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम जारी करने वाला है। बीएसईबी की ओर से 12वी की परीक्षाएं 1 फरवरी से 11 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी।
इस परीक्षा में करीब 69,44,777 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। बोर्ड की ओर से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा कर लिया गया है। 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 12 फरवरी से 5 मार्च तक किया गया। खबरों के अनुसार 21 मार्च को 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
12वीं के रिजल्ट को लेकर सभी की निगाहें टॉपर्स पर है। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट् आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 21 मार्च को दोपहर 2 बजे साइट पर जाकर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें और अपना रिजल्ट देख सकते है। 12वीं के परिणाम के बाद जल्द ही 10वीं का भी रिजल्ट जारी किया जाएगा।