कृष्ण की धुन में जागी न सोई हो या राधा के घनश्याम जैसे कृष्ण भजनों भक्तिमय माहौल और कृष्ण की भक्ति में फूलों की होली खेलती महिलाएं। समर्थ संस्थान की ओर से आयोजित फागोत्सव में यही माहौल देखने को मिला। हर वर्ष किए जाने वाले इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए संस्थान की ओर से हर वर्ष कुछ नया करने की कोशिश की जाती है। इस वर्ष फागोत्सव को और आकर्षक बनाने के लिए पिंक ड्रैस कोड रखा गया। जहां महिलाएं पिंक कलर की ड्रैस पहन कर कार्यक्रम में भाग लिया।
जयपुर के आदर्शनगर स्थित राम मंदिर में रखे गए कार्यक्रम में आई गायक पार्टी और राधा कृष्ण के रूप में सजे कलाकारों ने चार चांद लगा दिए। जिनके साथ एकत्रित महिलाओं ने फूलों की होली का भी आनंद लिया। संस्थान की संस्थापक गरिमा गुप्ता ने बताया कि वे लगातार धार्मिक और सामाजिक कार्यों से जुड़ी रहती हैं। यह संस्था राजस्थान भर में डिसएबल बच्चों के लिए कार्य करती है। यही नहीं संस्था उन बच्चों के लिए भी लगातार कार्य करती है, जिन्हें पढ़ने, लिखने या बोलने में किसी भी तरह की परेशानी होती है। संस्थान ऐसे बच्चों की हर संभव मदद करता है। जिससे उनके भविष्य को बेहतर बनाया जा सके।