युवाओं के लिए पुलिस विभाग फिर से भर्ती की जा रही है। प्रदेशभर से इस भर्ती में बड़ी संख्या में युवा भाग लेने वाले हैं। करीब 52 हजार पदों पर पुलिस विभाग की ओर से निकाली गई इस भर्ती में विभाग के विभिन्न पदों को भरा जाएगा। जिनमें कांस्टेबल नागरिक पुलिस, कांस्टेबल पीएसी, कांस्टेबल एसएसएफ, फायरमैन, महिला बटालियन में महिला कांस्टेबल के पदों की भर्ती की जानी है। यूपी पुलिस कांस्टेबल के 2023 में हजारो कांस्टेबलों की भर्ती होने वाली है। वहां पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से इस परीक्षा के आयोजन के लिए टेंडर नोटिस भी जारी कर दिया गया है। फिलहाल इस परीक्षा के लिए यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने परीक्षा और तैयारियों का आयोजन की निविदाएं मांगी हैं।
इस परीक्षा के लिए कांस्टेबल के पद के लिए लाखों की संख्या में उम्मीदवारों के बैठने की उम्मीद है। विभाग इस परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में करने वाला है। जिसके लिए ओएमआर शीट पैटर्न अपनाया जाएगा। आयोजन की प्रक्रिया संभालने वाली कंपनी को ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रक्रिया, एडमिट कार्ड, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, पीएसटी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के साथ बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, फाइनल सेलेक्शन लिस्ट, हेल्पलाइन आदि के काम भी संभालने होंगे।
आयु छूट की मांग
इससे पहले कांस्टेबल पदों पर 2018 में भर्ती निकली थी। करीब 5 साल बाद इस भर्ती के आने के कारण काफी युवा इसमें आवेदन करने वाले हैं। भर्ती में शैक्षिक योग्यता 12वीं पास रखी जाएगी। वहीं आयु सीमा भी अभी तय नहीं होने के कारण कयास लगाये जा रहे हैं कि कांस्टेबल भर्ती में 18 से 22 साल की आयु सीमा रखी जाएगी। वहीं इस आयु सीमा में तीन साल बढ़ाने की मांग भी हो रही है।