National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ईडी द्वारा चार्ज शीट पेश करने पर विद्याधर नगर राजस्थान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बद्री नारायण कुमावत के नेतृत्व में स्मृति वन चौराहा, रोड नंबर -1, सीकर रोड, जयपुर में धरना प्रदर्शन किया किया गया।
अध्यक्ष बद्री नारायण कुमावत ने कहा कि यह केवल गांधी परिवार का मुद्दा नहीं है, बल्कि पूरे देश की राजनीति से जुड़ा है। आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक दबाव का इस्तेमाल कर रही है और कांग्रेस नेताओं को तोड़ने की कोशिश कर रही है।
‘देश में इस तरह का माहौल बनाया जा रहा है जैसे कोई बहुत बड़ा घोटाला हो गया है। भाजपा बार-बार लोकतंत्र की हत्या करने का काम कर रही है। ये बहुत खतरनाक है। ईडी पहले भी इस मामले की जांच कर चुकी है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी को क्लीन चिट भी मिल चुकी है। लेकिन, अब फिर से मामला शुरू कर दिया। ये झूठा मामला है, इसमें कोई दम नहीं है। जिस परिवार ने अपनी संपत्ति दान कर दी, आज आप उन्हें कैसे परेशान कर रहे हैं? क्या ईडी ने आज तक किसी भाजपा नेता के खिलाफ कोई कार्रवाई की है। पूरा देश जानता है कि ईडी और सीबीआई भारत सरकार के राजनीतिक हथियार हैं।
यह स्पष्ट रूप से राजनीति से प्रेरित मामला है जिसे लंबे समय से खींचा जा रहा है। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। इसमें पूर्व पीसीसी महासचिव गिरिराज गर्ग, ब्लॉक महासचिव पवन शर्मा, पार्षद राजेश गुर्जर, पार्षद प्रतिनिधि सतपाल गजराज, पार्षद प्रदीप तिवारी, पार्षद प्रतिनिधि सुमित मिश्रा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व व वर्तमान कार्यकारिणी पदाधिकारी व सदस्य गण पार्षद प्रत्याशी, मंडल अध्यक्ष व उनकी कार्यकारिणी, वार्ड अध्यक्ष व उनकी कार्यकारिणी, पी.सी.सी. पदाधिकारी गण, जिला पदाधिकारी गण, अग्रिम संगठन के पदाधिकारी व सदस्य तथा सभी ब्लॉक के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।