- जनसभा कर देंगी सियासी संदेश
- पायलट निभाएंगे मुख्य भूमिका
जयपुर। विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही कांग्रेस-भाजपा ने तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस पार्टी की और राजस्थान में टिकट वितरण को लेकर मंथन किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी की और से विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार किया जा रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के बाद अब प्रियंका गांधी राजस्थान की और रूख कर रही है। प्रियंका गांधी 10 सितंबर को टोंक जिले के निवाई विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी का निवाई दौरा साफ करता है, कांग्रेस अपने दलित वोट बैंक को साधने का प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़े: Top 10 Morning News India- 08 सितंबर 2023 की बड़ी ख़बरें
पायलट युवाओं की पहली पंसद
निवाई सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। ऐसे में जीती हुई सीट को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रियंका गांधी के निवाई दौरे से सिचन पायलट के फिर से एक्टिव होने के भी कयास लगाए जा रहे है। टोंक जिले मे पायलट का खासा दबदबा है। ऐसे में सचिन पायलट को साथ रखकर प्रियंका गांधी कई सियासी संदेस देंगी। सचिन पायलट पार्टी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पायलट युवाओं की पहली पंसद है। इसके साथ ही पायलट को प्रियंका गांधी का नजदीकी माना जाता है। 10 सितंबर को प्रियंका गांधी की रैली के दौरान सचिन पायलट होस्ट की भूमिका में नजर आएंगे।
यह भी पढ़े: World Cup 2023: 20 की उम्र में विदेशी टीम से खेलेगा यह भारतीय खिलाड़ी, चौके-छक्के लगाने में माहिर
टोंक जिले में 3 सीट पर कांग्रेस का कब्जा
प्रियंका गांधी की सभा का असर, सवाई माधोपुर तथा जयपुर जिले की सीट के साथ ही अजमेर पर भी पड़ने वाला है। अजमेर में पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इस नुकसान की भरपाई 2023 चुनाव के साथ करने का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी की और से उन सीटों पर ध्यान दिया जा रहा है, जहां पहले से पार्टी मजबूत है। तथा वर्तमान में कांग्रेस के विधायक है। टोंक जिले में 4 विधानसभा सीट में से 3 सीट कांग्रेस के पास है।