जयपुर। राजस्थान के शासन सचिवालय में तैनात सरकारी कर्मचारी के पास कुबैर का खजाना मिला है। इस महिला कर्मचारी की प्रॉपर्टी का एक बड़ा खुलासा हुआ है। जयपुर सचिवालय (Jaipur Secretariat) में तैनात वित्तीय सलाहकार ज्योति भारद्वाज (Jyoti Bhardwaj) ने 2022 यानि एक ही साल में 26 फ्लैट खरीद डाले। इसमें से 15 फ्लेट्स की रजिस्ट्री खुद के नाम है। जबकि 11 फ्लैट बेटे रोशन वशिष्ठ के नाम हैं। इतना ही नहीं बल्कि इन सभी फ्लेट्स की रजिस्ट्री सिर्फ 2 दिन के अंदर हुई। यह मामला सामने आने के बाद बिल्डर ने कहा है कि हमारे साथ धोख हुआ है और मामला कोर्ट में चल रहा है। हालांकि, महिला अधिकारी से संपर्क नहीं हो पाया।
अलवर में लंबे समय तक रही जिला कोषाधिकारी
जयपुर स्थित राजस्थान सरकार के सचिवालय में कार्यरत महिला अधिकारी ज्योति भारद्वाज शासन सचिव के पद पर कार्मिक विभाग में कार्यरत है। ज्योति को स्टोर में सामान खरीदने की प्रभारी लगाया गया है। इससे पहले वो अलवर में लंबे समय तक जिला कोषाधिकारी एवं मत्स्य विश्वविद्यालय में भी वित्तीय नियंत्रक के पद पर रह चुकी हैं।
यह भी पढ़ें : Jodhpur News: CM अशोक गहलोत के बड़े भाई की दुकान के चोरों ने तोड़े ताले, पुलिस ने चुप्पी साधी
सिर्फ 2 दिन में कराई 26 फ्लैट की रजिस्ट्री
आपको बता दें कि सरकारी कर्मचारियों द्वारा सरकार को हर साल अपनी प्रॉपर्टी जानकारी दी जाती है। इसमें इस महिला अधिकारी ने प्रॉपर्टी की डिटेल में 3 मकान बताए जिनमें जिसमें एक उनके पति के नाम हैं। इनमें से पति का लोन चल रहा है व दो उनके खुद के नाम पर हैं। वो मकान भी लोन से लेना दिखाया गया है। दूसरी तरफ रजिस्ट्री मानसरोवर सब रजिस्टर कार्यालय जयपुर में 4 व 5 मार्च 2022 को 26 फ्लैट की रजिस्ट्री हुई। जिनकी कीमत 4 करोड़ 71 लख रुपए की स्टांप ड्यूटी 30 लाख रुपए चुकाई गई।
ज्योति भारद्वाज पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी
यह मामला सामने आने के बाद ज्योति भारद्वाज राज्य में चर्चा का विषय बन गई हैं। सामने आया है कि रजिस्ट्री के समय चेक से फ्लैट का पेमेंट किया गया। लेकिन, अभी तक चेक को बैंक में नहीं लगाया गया। रजिस्ट्री के मुताबिक 5 मार्च 2022 को ज्योति भारद्वाज के नाम पर 2।74 करोड रुपए की रजिस्ट्री की गई। इसकी एवज में 17।8 लाख रुपए स्टांप ड्यूटी दी गई। इसमें फ्लैट संख्या 1205, 1207, 1203, 1204, 1214, 1216, 1007, 1014, 1015, 1016, 1104, 1105, 1115, 1116 व 1119 शामिल है। जबकि बेटे के नाम 4 मार्च 2022 को रजिस्ट्री की गई। इसमें फ्लैट की कीमत 1।97 करोड रुपए थी। जिसकी स्टाम्प ड्यूटी 12।24 लाख रुपए चुकाई गई। इसमें फ्लैट संख्या 707, 714, 804, 807, 814, 816, 904, 1008, 919, 1004, 916 शामिल है।
यह भी पढ़ें : Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान में गहलोत-पायलट या वसुंधरा? सर्वे में चौंकाने वाले निकले नतीजे
ज्योति भारद्वाज प्रदेश में चर्चा का विषय
इसको लेकर बिल्डर ने कहा है कि उनके साथ फ्रॉड हुआ है। यह मामला भी कोर्ट में चल रहा है। उनके सभी चेक बाउंस हो गए हैं। वहीं दूसरी तरफ महिला अधिकारी से संपर्क नहीं हो पाया है। ऐसे में महिला अधिकारी इस समय पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई हैं। लगातार सोशल मीडिया पर उनकी प्रॉपर्टी की चर्चा हो रही है।