Rajasthan me aaj mausam kaisa rahega: भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गुरुवार से मौसम एक बार फिर पलटी खा सकता है। विभाग ने बिहार और सीमांचल सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई स्थानों पर तेज हवा चल सकती है और बिजली भी गिर सकती है।
जयपुर और राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम (Jaipur Ka Mausam Kaisa Rahega)
मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि आज कुछ स्थानों पर बादल छाए रहेंगे। सामान्य तौर पर धूप खिली रहेगी और मौसम भी साफ रहेगा। हालांकि वातावरण में आर्द्रता रहेगी। राज्य में शहरों का तापमान औसतन 27 डिग्री से 34 डिग्री के बीच रहेगा। गर्मी और उमस भी बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें: राजस्थानी परंपरा और आधुनिकता का फ्यूजन दिखा Glamor and elegance सीमा टाटीवाला ज्वेलरी शो में
दिल्ली तथा अन्य राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम (Today Weather)
विभाग ने कहा है कि दिल्ली सहित अन्य राज्यों में आज मौसम साफ और खिला रहेगा। धूप निकलेगी, उमस भी रहेगी। हालांकि कुछ जगहों पर हल्के छीटें पड़ सकते हैं। वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है जो आने वाले समय में देश में कई जगहों पर बारिश का कारण बन सकता है।