IPL Auction 2024 आज दुबई में मंगलवार (19 दिसंबर) को होने जा रही है। इस दौरान 10 टीमें 262.95 करोड़ रुपये की राशि दांव पर लगाएंगी। ऑक्शन में शॉर्टलिस्टेड 333 क्रिकेटरों में से 77 ही खरीदे जाएंगे। गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स पर निगाहें टिकी होंगी। सबसे अधिक राशि भी गुजरात टाइटंस के पास 38.15 करोड़ रुपये बची है।
वही सबसे अधिक जगह 12 खिलाडियों की कोलकाता नाइटराइडर्स के पास है। सबसे कम राशि लखनऊ के पास 13.2 करोड़ रुपये बची है, उसे छह स्थान भरने हैं। आईपीएल इतिहास में पहली बार ऑक्शन विदेशी धरती पर होगा।
मल्लिका सागर आईपीएल में बोली लगवाने वाली पहली महिला होंगी। वह ह्यूज एडमीड्स की जगह लेंगी। उन्होंने महिला प्रीमियर लीग की भी बोली लगवाई थी। बेन स्टोक्स, जो रूट, जोफ्रा आर्चर, केदार जाधव, शाकिब अल हसन और लिटन दास जैसे चर्चित खिलाड़ी नीलामी में दिखाई नहीं देंगे।
यह भी पढ़े: IPL Auction 2024 के लिए 333 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट, यहां पढ़े अहम जानकारी
किस टीम के पास कितनी राशि बची?
टीम | पर्स में राशि (करोड़ रुपये) |
चेन्नई सुपरकिंग्स | 31.4 |
दिल्ली कैपिटल्स | 28.95 |
गुजरात टाइटंस | 38.15 |
कोलकाता नाइटराइडर्स | 32.7 |
लखनऊ सुपरजाएंट्स | 13.15 |
मुंबई इंडियंस | 17.75 |
पंजाब किंग्स | 29.1 |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 23.15 |
राजस्थान रॉयल्स | 14.5 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 34 |
कुल | 262.95 |
यह भी पढ़े: मोहम्मद शमी ने 'चुगलखोर' पाकिस्तान को लताड़ा, जानें क्या था मामला
किस टीम के पास कितनी जगह खाली
टीम | जगह खाली | विदेशी खिलाड़ी की जगह |
चेन्नई सुपरकिंग्स | 6 | 3 |
दिल्ली कैपिटल्स | 9 | 4 |
गुजरात टाइटंस | 8 | 2 |
कोलकाता नाइटराइडर्स | 12 | 4 |
लखनऊ सुपरजाएंट्स | 6 | 2 |
मुंबई इंडियंस | 8 | 4 |
पंजाब किंग्स | 8 | 2 |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 6 | 3 |
राजस्थान रॉयल्स | 8 | 3 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 6 | 3 |
कुल | 77 | 30 |