ज्योतिष

02 February 2024 Rashifal Hindi: दैनिक राशिफल से करें दिन की शुरुआत, बीतेगा अच्छा समय

02 February 2024 Rashifal Hindi: दैनिक राशिफल की कड़ी में आज हम 2 फरवरी 2024 की बात कर रहे है। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों के जातकों के लिए 2 फरवरी का दिन कैसा रहेगा, यह ज्योतिष के अनुमान के आधार पर आकलन करेंगे। अधिकतर लोग अपनी दैनिक योजनाएं दैनिक राशिफल जानने के बाद ही तय करते हैं। चलिए पढ़ते हैं दो फरवरी 2024 का दैनिक राशिफल –

मेष दैनिक राशिफल
(Aries Daily Horoscope)

व्यापार की दृष्टि से दिन अच्छा बीतेगा। अच्छा लाभ मिलने की संभावना हैं। साझेदारी में किसी डील को फाइनल कर सकते हैं। प्रियजनों से पहले से चल रही कटुता दूर होने की उम्मीद है। खून के रिश्तों पर आपका झुकाव रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। अपने कार्यों के लिए अन्य पर निर्भर नहीं रहें।

वृषभ दैनिक राशिफल
(Taurus Daily Horoscope)

लेनदेन के मामलों में सावधान रहने की जरुरत हैं। कोई भी काम हो, उसे उसके नियम अनुसार ही करें। जरुरी कामों में गति मिलने की उम्मीद हैं। विपक्षी लोगों से सावधान रहें। व्यवसाय में अच्छी सूचना मिलने की संभावना हैं। राजनीति में दुश्मनों से सतर्क रहें। अपनी संतान की तरफ से अच्छी खबर मिलेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल
(Gemini Daily Horoscope)

विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में शामिल होने पर सफलता मिल सकती हैं। परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर बड़ों से बातचीत करना उचित रहेगा। छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा। संतान पक्ष की तरफ से अच्छी खबर मिल सकती हैं। नई ऊर्जा के साथ समय पर काम निपटा सकेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल
(Cancer Daily Horoscope)

धार्मिक कार्यों में आस्था बनी रहेगी। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं में इजाफा होगा। करीबियों के साथ आप कुछ पुरानी यादे ताजा करेंगे। किसी मित्र की सेहत की चिंता परेशानी दे सकती हैं। किसी की मदद करने का मौका मिले तो जरूर करें। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को खुशखबरी मिल सकती हैं।

सिंह दैनिक राशिफल
(Leo Daily Horoscope)

नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में रूचि बनी रहेगी। बिजनेस के लिए कोई जरुरी जानकारी जुटाने में सफल रहेंगे। लंबे समय से अटक रही डील फाइनल हो सकती हैं। नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। विरोधी परेशानी खड़ी कर सकते है। माता के स्वास्थय का ध्यान रखें।

यह भी पढ़े: बरवाड़ा में है देश का सबसे पुराना चौथ माता मंदिर, 567 साल पहले इस राजा ने बनवाया था

कन्या दैनिक राशिफल
(Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। वाणी और व्यवहार से कार्यक्षेत्र में लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। किसी को उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

तुला दैनिक राशिफल
(Libra Daily Horoscope)

किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा दिन रहेगा। कोई मित्र घर दावत पर आ सकता है। विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छी सोच बनाकर रखें, नहीं तो कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं। किसी की मदद करेंगे तो सामने वाला उसे स्वार्थ समझ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल
(Scorpio Daily Horoscope)

आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। धन उधार लेने से बचना होगा। किसी के कहने में आकर धन का निवेश न करें। बढ़ते खर्च आपका सिरदर्द बनेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होने से सफलता मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा होने की उम्मीद हैं।

धनु दैनिक राशिफल
(Sagittarius Daily Horoscope)

एक के बाद एक खुशखबरी मिलेगी। शासन व सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। जिम्मेदारियों को बखूबी निभा पायेंगे। नौकरी में बदलाव की योजना पूरी हो सकती है। श्रेष्ठ कार्यों में आगे बढ़ेंगे। किसी से बेवजह ना उलझें, नहीं तो इससे समस्या खड़ी हो सकती है।

यह भी पढ़े: Basant Panchami 2024: जाने बसंत पंचमी शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन का महत्त्व

मकर दैनिक राशिफल
(Capricorn Daily Horoscope)

मान सम्मान में वृद्धि होगी। कला कौशल में सुधार आएगा। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। पद प्रतिष्ठा बढ़ने से प्रसन्न रहेंगे। सोचे समझे सभी काम पूरे होंगे। आय बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में आपको लाभ के अवसरों पर ध्यान देना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल
(Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। नए काम की शुरुआत में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कामों में अवरोध आ रहे थे, तो वह दूर होंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी पूरी आस्था बनी रहेगी।

मीन दैनिक राशिफल
(Pisces Daily Horoscope)

लेनदेन के मामले में सावधानी बरतें। अपने कामों को छोड़कर दूसरों के कामों पर ध्यान लगाना भारी पड़ेगा। अपने कामों में किसी अजनबी से सलाह परेशानी बन सकती हैं। परिजनों का सहयोग मिलेगा। कामों में जल्दबाजी न दिखाएं, इसमें आपसे कोई गलती होने की संभावना बनती दिख रही है।

Aakash Agarawal

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

12 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

13 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

14 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

15 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

17 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

18 घंटे ago