ज्योतिष

05 February 2024 Rashifal Hindi: दैनिक राशिफल से करें दिन की शुरुआत, बीतेगा अच्छा समय

05 February 2024 Rashifal Hindi: दैनिक राशिफल की कड़ी में आज हम 5 फरवरी 2024 की बात कर रहे है। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों के जातकों के लिए 5 फरवरी का दिन कैसा रहेगा, यह ज्योतिष के अनुमान के आधार पर आकलन करेंगे। अधिकतर लोग अपनी दैनिक योजनाएं दैनिक राशिफल जानने के बाद ही तय करते हैं। चलिए पढ़ते हैं 5 फरवरी 2024 का दैनिक राशिफल –

मेष दैनिक राशिफल
(Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आलस्य को त्यागकर आगे बढ़े। अच्छी आदतों को अपनाना होगा। कामकाज की योजना बनाकर चलना अच्छा रहेगा। नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अजनबी लोगों से सावधान रहना होगा। जल्दबाजी में आप कोई काम ना करें। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं।

वृष दैनिक राशिफल
(Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। प्रयास रंग लाएंगे। मित्र को आपकी बात बुरी लग सकती है। पारिवारिक कलह के कारण सिरदर्द रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को साझेदारी में काम करने का मौका मिल सकता है। ऑनलाइन शॉपिंग में गड़बड़ी होने की संभावना बनती दिख रही है।

मिथुन दैनिक राशिफल
(Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना अच्छा रहेगा। बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बेवजह झगड़ा हो सकता है। धन का लेनदेन बिल्कुल ना करें, इससे आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल
(Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन कला और कौशल में सुधार लाएगा। आय को बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लानी होगी। अविवाहित जातकों के जीवन में नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। संतान के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल
(Leo Daily Horoscope)

आज का दिन जल्दबाजी में काम को करने से बचना होगा। पारिवारिक खुशियों में रुचि रहेगी। अपने व्यवहार से करीबियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। घर से दूर नौकरी में कार्यरत जातक परिवार के सदस्यों से मिलने आ सकते हैं। आपकी किसी किसी बात को लेकर आपका मन परेशान रहेगा।

यह भी पढ़े: Saraswati Mandir: मां सरस्वती के इस प्राचीन मंदिर में होती हैं हर मन्नत पूरी!

कन्या दैनिक राशिफल
(Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। भाईचारे की भावना मन में बनी रहेगी। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश कामयाब रहेगी। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। माताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा।

तुला दैनिक राशिफल
(Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। संतान नाराज हो सकती है। कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को विरोधियों से सावधान रहना होगा। आपकी आय पहले से बेहतर रहेगी, जिसके कारण आप सभी काम आसानी से कर पाएंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल
(Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन सोच विचारकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। परिवार में संपत्ति संबंधित बंटवारे को लेकर कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक काम के कारण परेशान रहेंगे। किसी काम के पूरा न होने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। प्रिय वस्तु खो गई थी, तो वह प्राप्त हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल
(Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन त्याग और सहयोग की भावना लेकर आएगा। रिश्तों में मान सम्मान बनाए रखना होगा। परिवार में शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। न्यायिक मामलों में धैर्य बनाए रखना होगा। जो लोग अविवाहित है, उनके लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल
(Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। काम गति पकड़ेंगे और आय को बढ़ाने के प्रयासों में तेजी आएगी। कारोबार में तेजी आएगी। संतान के लिए किसी नए वाहन के खरीदारी कर सकते हैं। बिजनेस में किसी को साझेदार बनाने की सोच आज पूरी हो सकती है।

यह भी पढ़े: Basant Panchami 2024: जाने बसंत पंचमी शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन का महत्त्व

कुंभ दैनिक राशिफल
(Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होंगे। कामकाज पर पूरा फोकस बनाए रखें। सुख- सुविधा बढ़ेंगी। सरप्राइज पार्टी के मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ेंगे, तभी कामों को समय से पूरा कर पाएंगे। परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा।

मीन दैनिक राशिफल
(Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। अपनी प्रतिभा से कार्यक्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। पारिवारिक माहौल तनाव भरा रह सकता है। लोगों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। मित्रों का समर्थन भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे।

Aakash Agarawal

Recent Posts

राजस्थान में शुरू होने वाली है कड़ाके की ठंड, टूटेगा ये पुराना रिकॉर्ड

जयपुर। Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम रोज नए-नए रंग दिखा रहा है। राज्य के…

54 मिन ago

जयपुर में खीर विरतण के दौरान RSS कार्यकताओं पर चाकू से हमला, 10 घायल

जयपुर। Jaipur News : बॉलीवुड फिल्म 'मां तुझे स्लाम' में सनी देओल का वो डायलॉग…

2 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 18 October 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 18 October 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

4 घंटे ago

Top 10 Big News of 18 October 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 18 October 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

5 घंटे ago

मरीजों की जान किसके हवाले, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी

Resident Doctors Strike: राज्य के रेजिडेंट डॉक्टर कल से एक बार फिर हड़ताल पर हैं।…

18 घंटे ago

कल से एक महीने जमेगा जयपुर स्थापना दिवस का रंग, बॉलीवुड सितारे और कलाकार करेंगे परफॉर्म

Jaipur Day celebrations Nagar Nigam Heritage: जयपुर स्थापना दिवस समारोह 18 अक्टूबर से 18 नवंबर…

19 घंटे ago