ज्योतिष

1 March 2024 Jaipur Aaj Ka Panchang: शुक्र को बना रवि योग, बना देगा करोड़पति

1 March 2024 Jaipur Aaj Ka Panchang: वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार शुक्रवार 1 मार्च 2024 को विक्रम संवत 2080, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी। सूर्योदय सुबह 6.51 बजे तथा सूर्यास्त सायं 6.28 बजे रहेगा। चंद्रोदय रात्रि 11.36 बजे होगा। जानिए शुक्रवार को कौन-कौनसे शुभ-अशुभ मुहूर्त रहेंगे और उनमें किन कार्यों को करना शुभ रहेगा।

चन्द्रमा पूरे दिन रात तुला राशि में रहेगा। कल अर्द्धरात्रि बाद 12.48 बजे तक स्वाति नक्षत्र रहेगा उसके बाद विशाखा नक्षत्र आरंभ होगा। शिव का वास शुक्रवार को भोजन पर तथा अग्नि का वास पूरे दिन पृथ्वी पर रहेगा। राहुकाल का वास दक्षिण-पूर्व दिशा में तथा दिशा शूल पश्चिम दिशा में रहेगा।

यह भी पढ़ें: 01 March 2024 Aaj Ka Love Rashifal Hindi: दैनिक लव राशिफल पढ़े और भरे जीवन में रोमांस

पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त (1 March 2024 Jaipur Aaj Ka Panchang)

ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार फाल्गुन कृष्ण षष्ठी पर रवि योग बन रहा है जिसे शुभ माना गया है। दोपहर 12.48 बजे से अगले दिन सुबह 6.50 बजे तक रवि योग रहेगा। अमृतकाल का समय सुबह 5.12 बजे से 6.56 बजे तक एवं विजय मुहूर्त दोपहर 2.35 बजे से 3.21 बजे तक रहेगा।

कल सुबह 8.18 बजे से 9.45 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.39 बजे से दोपहर 2.06 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। अर्द्धरात्रि बाद 12.39 बजे से 3.44 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेंगे। इन मुहूर्तों में आप सभी प्रकार के शुभ मांगलिक कार्य कर पाएंगे।

राहुकाल (Jaipur Aaj Ka Panchang, Rahukaal)

राहुकाल का समय सुबह 11.12 बजे से दोपहर 12.39 बजे तक रहेगा। यमगंड योग दोपहर 3.34 बजे से 5.01 बजे तक एवं दूर्मुहूर्त योग सुबह 9.10 बजे से 9.57 बजे तक एवं दोपहर 1.03 बजे से 1.49 बजे तक रहेगा। इनके अलावा अन्य सभी अशुभ योगों को टालने की सलाह शास्त्रों में दी गई है।

यह भी पढ़ें: जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा फरवरी-मार्च का महीना

उपाय (Jyotish Ke Upay)

ज्योतिष में शुक्रवार का दिन मां भगवती को समर्पित किया गया है। इस दिन मां दुर्गा अथवा पार्वती की पूजा करने से भक्तों का कल्याण होता है। यदि पूर्ण विधि-विधान से शुक्रवार को लक्ष्मीजी का व्रत एवं पूजा की जाए तो ऐसा व्यक्ति समस्त प्रकार के दुर्भाग्य से मुक्त होकर सौभाग्य पाता है और संसार के समस्त ऐश्वर्य को प्राप्त करता है। शुक्रवार को छोटी अनाथ या गरीब कन्याओं को भोजन कराने एवं वस्त्र दान करने से भी समृद्धि आती है।

Morning News India

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

11 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

12 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

13 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

14 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

16 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

17 घंटे ago