ज्योतिष

19 February 2024 Rashifal Hindi: इन 5 राशियों पर रहेगी भोले बाबा की कृपा

19 February 2024 Rashifal Hindi: शंकर भगवान हिन्दू धर्म के प्रमुख देवता माने जाते हैं। इन्हें देवों के देव महादेव कहा जाता है। तंत्र साधना में इन्हें भैरव के नाम से भी जाना जाता है। भोलनाथ बहुत भोले हैं और सब पर अपनी कृपा बरसाते हैं लेकिन कुछ राशियां उनकी बहुत प्रिय मानी गई है। शिव जी की कृपा से इन लोगों के सारे काम बड़ी आसानी से बन जाते हैं। आज 19 फरवरी 2024 को सोमवार है। सोमवार का दिन भगवान शंकर का होता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 19 फरवरी का दिन (19 February 2024 Rashifal Hindi) इन 5 राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला हैं। तो चलिए जान लेते हैं वो कौन भाग्यशाली लोग होंगे जिन पर भोले बाबा की कृपा होगी।

यह भी पढ़ें: 19 February 2024 Rashifal Hindi: दैनिक राशिफल से करें दिन की शुरुआत, बीतेगा अच्छा समय

भोले बाबा को प्रिय है ये 5 राशि

मेष – भगवान शिव को मेष राशि बहुत ज्यादा प्रिय है। मंगल की इस राशि वाले जातकों के सारे बिगड़े काम भगवान शंकर की कृपा से 19 फरवरी को बन जाएंगे। मेष राशि के लोगों को भोलेनाथ के आशीर्वाद से हर काम में सफलता मिलती है। भोले भंडारी के आशीर्वाद से मेष राशि वालों के जीवन में आने वाले सारे संकट और चुनौतियां कल खत्म होने वाले हैं। ये लोग जीवन में खूब तरक्की करेंगे।

वृश्चिक – वृश्चिक राशि के लोगों पर भी आज के दिन भोलेनाथ की विशेष कृपा रहती है। इस राशि के लोग स्वभाव से बहुत साहसी होते हैं और अपने मकसद को हासिल करने के लिए पूरी मेहनत करते हैं। इस राशि के लोग किसी भी मुश्किल परिस्थिति से नहीं घबराते हैं। यही वजह है कि आज सोमवार को भोले बाबा आपकी हर बिगड़ी बना देंगे। स्वभाव से यह लोग बहुत भावुक होते हैं और लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार खड़े मिलते है। तभी तो इस राशि के इमोशनल जातकों को भोलेनाथ बहुत पसंद करते हैं। तो 19 फरवरी का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है।

मकर – इस राशि के स्वामी वैसे तो शनि देव हैं, लेकिन शनिदेव ने भी शिव जी की कृपा से न्याय के देवता का पद प्राप्त किया है। यही वजह है कि मकर राशि के जातकों पर भगवान शंकर का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। अगर 19 फरवरी के दिन मकर राशि के लोग सच्चे मन से महादेव की आराधना करेंगे तो उनको जीवन में कभी असफलता का मुंह नहीं देखना पड़ेगा। दुख या विपत्ति के समय आपको शिव जी के पंचाक्षरी मंत्र ओम नम: शिवाय का जाप करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: 19 February 2024 Love Rashifal Hindi: दैनिक लव राशिफल पढ़े और भरे जीवन में रोमांस

कुंभ – कुंभ राशि पर तो शिव जी की खास कृपा होती है। चूंकि 19 फरवरी को सोमवार है तो भोले बाबा की कृपा कुंभ राशि वालो पर विशेष रूप से होगी। वैसे कुंभ रा​शि भी शनि देव की ही है। तो कुंभ राशि के लोगों को भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए ज्यादा कोशिश नहीं करना पड़ती है। कुंभ राशि के लोग दिल के सच्चे और वादे के पक्के होते हैं। तभी तो वे हमेशा दूसरों का भला चाहते हैं। बस इसी वजह से कुंभ राशि के लोगों पर महादेव हमेशा कृपा करते रहते हैं। सोमवार को शिव आराधना करने से इस राशि के लोगों का जीवन सुख-समृद्धि से परीपूर्ण हो जाएगा।

मीन – मीन राशि के लोगों की बात करे तो शिवजी की तरह इनमें भी आध्यात्मिकता और करुणा का भाव होता है। इसी कारण मीन राशि भी भोले बाबा की सबसे प्रिय राशि है। मीन राशि के लोगों में दिव्य गुण पाये जाते हैं। इस वजह से इन लोगों को महादेव की खास कृपा प्राप्त होती है। शिव जी की कृपा इस राशि के लोग जीवन में कभी भी मायूस नहीं होते हैं। 19 फरवरी को भोलेनाथ के आशीर्वाद से यह लोग हमेशा आगे बढ़ते जाएंगे। यानी मीन राशि वाले 19 फरवरी के दिन समाज में खूब लोकप्रियता कमाने वाले हैं।

Morning News India

Recent Posts

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

2 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

2 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

2 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

5 दिन ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

6 दिन ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

1 सप्ताह ago