ज्योतिष

23 March 2024 Love Rashifal Hindi: दैनिक लव राशिफल पढ़े और भरे जीवन में रोमांस

23 March 2024 Love Rashifal Hindi: लव राशिफल की कड़ी में आज हम शनिवार 23 मार्च 2024 की बात कर रहे है। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों के जातकों के लिए शनिवार 23 मार्च का दिन कैसा रहेगा, यह ज्योतिष के अनुमान के आधार पर आकलन करेंगे। अधिकतर लोग अपनी प्रेम योजनाएं लव राशिफल (23 March 2024 Love Rashifal Hindi) जानने के बाद ही तय करते हैं। किसी ने क्या खूब कहां है कि मुहब्बत और जंग में सब जायज है, लेकिन हम कहते है कि सितारों की चाल के आगे इश्क़ भी बेहाल है। तो चलिए पढ़ते हैं शनिवार 23 मार्च 2024 का लव राशिफल –

यह भी पढ़ें: आज का Morning News India ई पेपर पढ़ने के लिए क्लिक करें

23 मार्च 2024 का लव राशिफल
(23 March 2024 Love Rashifal Hindi)

मेष लव राशिफल
(Aries Love Horoscope)

मेष राशि वाले प्रेमी शनिवार के दिन मौज मनाएंगे। क्योंकि आप खुद से प्रेम करना जानते हैं। लेकिन हद से ज्यादा यकीन आपको ले डूबेगा। आज के दिन जीवनसाथी अथवा लिव इन पार्टनर के साथ रोमांटिक हो सकते हैं। कोई पुराना मसअला शांति से सुलझ सकता है। प्यार में धोखा मिलने पर दिल छोटा न करें। बुरे समय में परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। सिंगल बंदे आज के दिन शनि देव को तेल चढ़ाकर पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं।

वृष लव राशिफल
(Taurus Love Horoscope)

शनिवार का दिन वृष राशि के जातकों के लिए प्यार और एहसास से भरा रहने की संभावना हैं। छोटी-छोटी बातों पर लिव इन पार्टनर के साथ झगड़ा आपको अंदर से तोड़ सकता हैं। प्यार से दुलार से सामने वाले की बात सुने। ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसका हल प्यार से नहीं हो सकता है। बीवी के साथ मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। नए प्रेम-प्रस्ताव पर विचार कर सकते हैं।

मिथुन लव राशिफल
(Gemini Love Horoscope)

शनिवार के दिन आज आप अपने लिव इन रिश्ते में नयी ताज़गी महसूस करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से बिगड़े काम बनेंगे। प्रेम प्रसंग में चल रही बाधा दूर हो सकती हैं। बिना झिझक के अपनी दिल की बात दिलरुबा को कह दे। ताकि प्यार में देर न हो जाएँ। मिथुन वाले सिंगल जातकों के लिए बेहतरीन रिश्ते आएंगे।

कर्क लव राशिफल
(Cancer Love Horoscope)

आज शनिवार को कर्क राशि के लिए प्रेम का दिन है। प्रेम जीवन सुखद रहने की पूरी उम्मीद हैं। आज आप किसी को प्रपोज करे तो सोच समझ कर करें ताकि प्यार में सफलता मिलने की अधिक सम्भावना रहे। जबरदस्ती प्यार के लिए किसी को मजबूर करने से आपकी दोस्ती खत्म हो सकती हैं। एकतरफा मुहब्बत में ज्यादा पागल न बनें। बाद में तकलीफ हो सकती है। यदि आप लिव इन रिश्ते में हैं, तो आज शारीरिक सुख का योग बन रहा हैं।

सिंह लव राशिफल
(Leo Love Horoscope)

आज जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का योग बन सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ने से प्यार में मदद मिलेगी। पार्टनर के साथ संबंध सही रखने के लिए मशक्कत करनी पड़ सकती है। आज से शुरू हुआ रिश्ता लंबा टिकने की उम्मीद हैं। इसलिए नए प्रेम-प्रस्तावों पर आज गौर करना सही हैं।

यह भी पढ़ें:22 March 2024 Love Rashifal Hindi: दैनिक लव राशिफल पढ़े और भरे जीवन में रोमांस

कन्या लव राशिफल
(Virgo Love Horoscope)

कन्या राशि के जातक शनिवार के दिन प्यार के मामले में भाग्यशाली दिखाई दे रहे हैं। आज आपको अपने पार्टनर की तरफ से कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता हैं। पति-पत्नी अपने-अपने काम में व्यस्त रहेंगे और एक-दूसरे से नजर बचाते रहेंगे। विवाहेत्तर संबंधों वाले सावधान रहें। कभी भी पोल खुल सकती है। लेकिन सिंगल जातकों को आज सपनों की रानी मिल सकती है। बस शनि देव के मंदिर के बाहर इंतजार करें।

तुला लव राशिफल
(Libra Love Horoscope)

तुला राशि के लिए 23 मार्च 2024 का दिन प्यार से भरा हुआ होगा। आज आपको अपने महबूब का भरपूर सहयोग मिल सकता हैं। इश्क़ के इम्तिहान में पास होने के लिए तैयार रहें। पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर फिक्र रहेगी। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहे इसके लिए तुला राशि वाले शनिदेव को तेल चढ़ाए। आज आपके लिए दिन में भी रोमांटिक समय होगा।

वृश्चिक लव राशिफल
(Scorpio Love Horoscope)

वृश्चिक राशि वाले शनिवार के दिन मोहब्बत के समंदर में गोते लगाएंगे। आज अपने पार्टनर के लिए वक्त निकालें वरना रिश्ते में नजदीकियां धीरे-धीरे खत्म हो सकती हैं। पति-पत्नी आज यात्रा करने का प्लान बनाएंगे, और सफर में रोमांस कर सकते हैं। ट्रेन में सिंगल बंदे को दिल की रानी मिल सकती हैं।

धनु लव राशिफल
(Sagittarius Love Horoscope)

धनु राशि के लोग शनिवार के दिन प्यार की कमी महसूस करेंगे। क्योंकि पति-पत्नी के बीच वाद-विवाद घर का माहौल बिगाड़ सकता है। मर्द लोग बाहर की हवा खा सकते हैं। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की संभावना बनी रहेगी। बीवी को मन की बात न कहने के नुकसान हो सकते हैं। लिव इन पार्टनर के साथ किसी भी तरह से जबरदस्ती न करें। वरना रिश्ता टूट सकता है। शनि की दृष्टि धनु राशि पर रहेगी।

मकर लव राशिफल
(Capricorn Love Horoscope)

आज का दिन मकर जातकों के लिए लाजवाब है। प्यार में आपको परेशान होने की जरा भी जरूरत नहीं है। बीते दिनों की जहरीली यादों से निजात मिलेगी। पति-पत्नी को भी रोमांस करने का पूरा मौका मिलेगा। शनि देव को तेल चढ़ाकर प्रेमी अपने दिल की बात पार्टनर से करेंगे तो सही रहेगा।

कुंभ लव राशिफल
(Aquarius Love Horoscope)

लव लाइफ के लिए कुंभ राशि का दिन आज कुछ ज्यादा ही अच्छा रहेगा। बीवी हो या गर्ल फ्रेंड हर तरफ से प्यार की बौछार आपके रोम रोम को भिगो देगी। वही पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहने से घर का माहौल सही रहेगा। अगर आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो आज के दिन कर दें। पहली ही मुलाकात में संबंध बनाने की जिद न करें।

मीन लव राशिफल
(Pisces Love Horoscope)

मीन राशि के लिए शनिवार के दिन कलह हो सकती है। अपने प्यार पर काबू रखें, जरूरत से ज्यादा प्यार आपके लिए जहरीला हो सकता है। जज्बातों पर काबू रखें। नहीं तो रिश्ता बनने से पहले ही टूट सकता है। पति-पत्नी को एक-दूसरे पर भरोसा करना होगा। बीवी को पति पर शक हो सकता है। दोस्त के साथ बाहर घूमने जाए तो सावधान रहें। मीन राशि वाली बंदियां छिछोरे लड़कों से सावधान रहें। सोशल मीडिया पर दोस्ती करने से बचें।

Morning News India

Recent Posts

राइजिंग राजस्थान सम्मेलन से प्रदेश को बनाया जाएगा निवेश का प्रमुख केन्द्र : सीएम भजनलाल शर्मा

CM Bhajanlal Sharma : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि…

2 घंटे ago

दिल्ली की नई CM आतिशी के पति भी है खास, जानें कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी

Delhi New CM Atishi Marlena Love Story: दिल्ली की नई सीएम आतिशी मार्लेना ने शनिवार…

4 घंटे ago

विधानसभा स्पीकर बोले- देश को सही अर्थों में आगे ले जाएगी नई शिक्षा नीति

Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी (Vasudev Devnani) ने नई शिक्षा नीति…

4 घंटे ago

उसने वादा तोड़ दिया….., अब शहीद की देह आएगी घर

Dholpur Son Martyred In Jammu And Kashmir: उसने पत्नी से बात की थी। वादा किया…

6 घंटे ago

तिरुपति बालाजी को चढ़ावे में मिला 11,225 किलो सोना, जानें कमाई के स्त्रोत

Tirupati Balaji Temple : आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर इन दिनों सुर्खियों में छाया…

7 घंटे ago