24 February 2024 Rashifal Hindi: दैनिक राशिफल की कड़ी में आज हम 24 फरवरी 2024 की बात कर रहे है। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों के जातकों के लिए 24 फरवरी का दिन कैसा रहेगा, यह ज्योतिष के अनुमान के आधार पर आकलन करेंगे। अधिकतर लोग अपनी दैनिक योजनाएं दैनिक राशिफल जानने के बाद ही तय करते हैं। चलिए पढ़ते हैं 24 फरवरी 2024 का दैनिक राशिफल –
आज नया काम शुरू करने में परेशानी आ सकती हैं। परिवार में किसी की सेहत की चिंता सता सकती है। नौकरी में अपने सहयोगी साथियों से काम के चलते वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। खर्च बढ़ेंगे। पारिवारिक समस्याओं के चलते आप मानसिक तनाव में रह सकते हैं।
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती हैं। सहयोगी पार्टनर के साथ नया व्यवसाय शुरू करने में सफलता मिलती दिखाई दे रही हैं। काम के चलते बाहर की यात्रा का योग बन रहा हैं। परिवार में पत्नी और बच्चों के साथ समय व्यतीत होगा।
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। कोई नया काम शुरू हो सकता है। किसी मित्र के द्वारा कोई बड़े कार्यक्षेत्र में काम करने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। पत्नी-बच्चों के साथ बाहर घूमने-फिरने का योग बन रहा हैं। मौसमी बीमारियों से बचें।
आज लाइफ में कुछ बदलाव लाने का दिन हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हितकारी होगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क में आने से रुका हुआ कार्य शुरू होने की संभावना हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना हैं। अधिकारी लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
आज के दिन आपके लिए संभल कर निर्णय लें। यात्रा पर अपने सामान और धन की रक्षा करें, नुकसान हो सकता है। धन निवेश के बड़े ऑफर मिलेंगे, लेकिन सोच विचार कर निवेश करें। कार्य व सहयोगियों को परख कर ही काम लें। परिवार में आपसी विवाद से मानसिक परेशानी रहेगी।
यह भी पढ़े: Moonga Ratna Fayde: चमक जायेगी किस्मत! यदि ज्योतिष के अनुसार पहन लिया यह रत्न
आज व्यापार में बड़ा निवेश करने से लाभ का योग बनेगा। प्रॉपर्टी आदि खरीदने का मन है, तो अच्छा रहेगा। मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से स्वास्थय बिगड़ सकता हैं। बीमारियों से परिवार का भी ख्याल रखें। पारिवारिक बातों के चलते पत्नी और बच्चों के लिए बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।
नया बड़ा काम शुरू करने की प्लानिंग में परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहने का प्रयास करें, नहीं तो काम बिगड़ सकता है। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य के चलते आर्थिक बजट बिगड़ सकता हैं।
मन अशांत रहेगा। मौसमी बीमारियों के चलते स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी। कार्यक्षेत्र में हानि उठानी पड़ सकती है। सहयोगी पार्टनर से अलगाव हो सकता हैं। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक संकट दिखाई पड़ेगा। परिवार में संपत्ति आदि के विवाद के चलते न्यायालय जाना पड़ सकता है।
आज लंबी यात्रा पर जाएं, तो वाहन का प्रयोग संभाल कर करें। सड़क दुर्घटना में चोट लग सकती है। व्यापार में बड़ा निवेश करना ठीक नहीं होगा। नया वाहन आदि खरीदने का मन बन सकता हैं, लेकिन अभी थोड़ा रुकें। परिवार में पत्नी और बच्चों के लिए बाहर शिफ्ट होना पड़ सकता है।
बच्चों की शिक्षा को लेकर परेशान रह सकते हैं। पत्नी और बच्चों के लिए परिवार में बड़ा फैसला ले सकते हैं। मौसमी बीमारियों के चलते संक्रमित हो सकते हैं। पारिवारिक विवाद से दूर रहें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आर्थिक रूप से स्तिथि मजबूत रहेगी।
यह भी पढ़े: सभी 12 राशियों का 2024 का राशिफल हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें
पत्नी और बच्चों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। परिवार के साथ आनंददायक क्षण बिताने का समय मिलेगा। परिवार में चल रहे, विवाद में विराम लगेगा। कार्यक्षेत्र में भी सहयोगी पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य योग बन सकता है।
धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मित्र और परिवार के लोगों का सहयोग कार्यक्षेत्र में मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य चिंता में डाल सकता हैं। पत्नी से मतभेद बढ़ने से मानसिक तनाव महसूस होगा।
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…
जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति जयपुर विभाग का शुक्रवार को झोटवाड़ा में पथ संचलन निकाला। घोष…
— डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका इतिहासविज्ञ Rana Sanga News : जयपुर। टोंक के डिग्गी में…
Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान जैन सभा, जयपुर द्वारा 12 से 25 वर्ष के युवाओं…
जयपुर। राजस्थान पुलिस के पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने रंगों के पर्व होली और…