ज्योतिष

5th Shabe Qadr Wazifa : पांचवीं शब-ए-कद्र का वजीफा, ये पढ़ लिया तो फौरन होगी मगफिरत

5th Shabe Qadr Wazifa : रमजान के आखिरे अशरे में शबे कद्र का दौर चल रहा है। जिस रात को कुरान मजीद में लैलतुल कद्र कहा गया है। कलाम पाक इसी मुकद्दस रात में नबी ए करीम पर नाजिल हुआ था। ये रात आखिरे अशरे की विषम यानी के वित्र ताक रातों (Ramadan Odd Nights) में पाई जाती हैं। पहली शबे कदर की रात 31 मार्च 2024 को थी। दूसरी रात (2nd Shab e Qadr) भारत में 2 अप्रैल को थी, तीसरी शबे कद्र की रात (3rd Shab e Qadr) 4 अप्रैल 2024 की रात को थी, चौथी शबे कद्र (4th Shab e Qadr) 6 अप्रैल की रात को थी। अब पांचवीं शबे कद्र 8 अप्रैल की रात को होगी। 5th Laylatul Qadr की रात के लिए हर नमाज के बाद पढ़ने के लिए वजाइफ हम आपको बता रहे हैं जिनको करने के बाद इंशा अल्लाह आपकी जिंदगी में खैर ओ बरकत होगी और मरने के बाद फौरन मगफिरत हो जाएगी। आखिरी शबे कद्र की रात को कौनसा वजीफा (5th Shabe Qadr Wazifa) करना है यही हम बता रहे हैं। हमें भी दुआओं में शामिल रखें।

यह भी पढ़ें: Shabe Qadr Wazifa : शबे कद्र का पावरफुल वजीफा, ये पढ़ लिया तो जन्नत पक्की हो जाएगी

पांचवीं शबे कद्र का वजीफा हिंदी में
(5th Shabe Qadr Wazifa)

1. फज्र की नमाज के बाद 25 बार दरूद-ए-इब्राहीम पढ़ें।

2. ज़ोहर की नमाज़ के 100 बार अल्लाह का नाम या-अलीमु पढ़ना है।

3. अस्र की नमाज के बाद 100 बार सूरह फातिहा पढ़ें।

4. मग़रिब की नमाज के बाद 21 बार सूरह आले-इमरान की आयत नंबर 26 पढ़ें।

5. ईशा की नमाज के बाद 4 रकअत नफिल नमाज अदा करें और फिर 100 बार या-रहीमु पढें।

सूरह आले-इमरान की आयत नंबर 26
(Surah Al-Imran Ayat 3:26)

Qulil laahumma Maalikal Mulki tu’til mulka man tashaaa’u wa tanzi’ul mulka mimman tashhaaa’u wa tu’izzu man tashaaa’u wa tuzillu man tashaaa’u biyadikal khairu innaka ‘alaa kulli shai’in Qadeer

ऐ पैगंबर तुम तो यह दुआ मांगों कि ऐ ख़ुदा तमाम आलम के मालिक तू ही जिसको चाहे सल्तनत दे और जिससे चाहे सल्तनत छीन ले और तू ही जिसको चाहे इज्ज़त दे और जिसे चाहे ज़िल्लत दे हर तरह की भलाई तेरे ही हाथ में है बेशक तू ही हर चीज़ पर क़ादिर है

Say, “O Allah, Owner of Sovereignty, You give sovereignty to whom You will and You take sovereignty away from whom You will. You honor whom You will and You humble whom You will. In Your hand is [all] good. Indeed, You are over all things competent.

यह भी पढ़ें: 5th Shab e Qadr Namaz : पांचवीं शबे कद्र की नमाज का तरीका जान लें, 29वीं रात को ये करें

आखिरी शबे कद्र कब है?
(5th Shab e Qadr)

पहली शबे कद्र की रात 31 मार्च 2024 को थी। दूसरी रात 23वीं रात यानी बाईसवें रमजान की रात 2 अप्रैल को थी। तीसरी शबे कद्र की रात 4 अप्रैल की रात को यानी 24वें रमजान की रात को थी, चौथी शबे कद्र (4th Shab e Qadr) 6 अप्रैल की रात को थी। क्योंकि इस्लाम में हिजरी कैलेंडर शाम के समय से अगली शाम तक चलता है। मतलब रोजा अगर 28वां है तो उस दिन 29वीं रात होगी। ऐसे में भारत में पांचवीं लैलतुल कद्र (5th Shab e Qadr) की रात 8 अप्रैल 2024 सोमवार की रात होगी। इसे ही 29वीं रात कहा जाता है। ये तमाम वजीफे आपको 29वीं रात को हर नमाज के बाद इसी बताए गए तरीके के मुताबिक करने हैं। इंशा अल्लाह इसके बाद आपकी मगफिरत हो जाएगी तथा जिंदगी पूरी तरह से बदल जाएगी। हमें भी दुआ देते रहे।

Morning News India

Recent Posts

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

1 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

1 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

1 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

4 दिन ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

5 दिन ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

1 सप्ताह ago