ज्योतिष

11 May 2024 : आज का राशिफल। लव राशिफल। करियर राशिफल। आर्थिक राशिफल

Aaj 11 May 2024 Ka Rashifal Hindi: राशिचक्र के 12 भागों को राशियों के नाम से जाना जाता है। इन्हीं 12 राशियों पर ज्योतिष विज्ञान टिका हुआ है। ये 12 राशियां है – मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन। राशि के आधार पर व्यक्ति के जीवन में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। अधिकांश लोग अपनी दैनिक, लव, करियर और आर्थिक योजनाओं को राशिफल पढ़ तैयार करते है। चलिए पढ़ते हैं आज 11 मई 2024 का दैनिक राशिफल, आज का राशिफल, लव राशिफल, करियर राशिफल और आर्थिक राशिफल।

आज का मेष राशिफल
(Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रह सकता है। यदि किसी कार्य को लेकर उलझन में हो, तो वो कार्य न ही करें। पारिवारिक रिश्तों में चल रहे मन-मुटाव दूर हो सकते है। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपस में लड़कर खुद का नुकसान करेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। आज आपके लिए खुद से प्रेम करने का दिन हैं। जीवनसाथी अथवा लिव इन पार्टनर के साथ आपका विवाद हो सकता हैं। कोई पुराना मामला शांति से सुलझाने का प्रयास करेंगे, लेकिन सफलता की संभावना कम हैं। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। सिंगल लोग पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं।

आज का वृष राशिफल
(Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन ऊर्जा से भरा रहने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में नए प्रयोगों से लाभ मिल सकता है। पुराने मित्रों से मुलाक़ात संभव है। प्रेम जीवन जी रहे जातकों को परिवार से विवाह मंजूरी मिल सकती है। व्यापार की स्तिथि सामान्य बने रहने की संभावना है। आज स्वास्थय के लिहाज से थोड़ा सतर्क रहना जरुरी है। आज का दिन वृष राशि के जातकों के लिए प्यार और स्नेह से भरा रहने की संभावना हैं। छोटी-छोटी बातों पर लिव इन पार्टनर के साथ झगड़ा रिश्ते में खटास ला सकता हैं। छोटा सा झगड़ा बड़े विवाद में बदल सकता है, जिससे मानसिक तनाव की स्तिथि बनी रहेगी। नए प्रेम-प्रस्ताव पर आज विचार न करें।

आज का मिथुन राशिफल
(Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन व्यापार के लिहाज से बेहतर रहेगा। पुराने धन निवेश से बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है। किसी को दिया हुआ उधार धन वापस मिल सकता है। सुख-सुविधाओं पर खर्च संभव है। बेरोजगारों जातकों का रोजगार का इंतजार खत्म होने की उम्मीद है। स्वास्थय में सिरदर्द परेशान कर सकता है। आज आप अपने लिव इन रिश्ते में ख़ुशी महसूस कर सकेंगे। जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मिलने की उम्मीद हैं। आज आपके प्रेम जीवन में चल रही कोई बाधा दूर हो सकती हैं। बिना झिझक के अपनी बात पार्टनर से शेयर करने की हिम्मत जुटा सकेंगे। सिंगल जातकों की विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं।

आज का कर्क राशिफल
(Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। उच्च अधिकारियों का साथ मिलेगा। किसी काम को लेकर चल रही परेशानी दूर हो सकती है। संतान की तरफ से खुशी रहेगी। व्यापार वाले जातकों को उधार देने से बचना होगा, अन्यथा नुकसान संभव है। पेट दर्द परेशान कर सकता है। आज के दिन आपका प्रेम जीवन सुखद रहने की उम्मीद हैं। आज आप किसी को प्रपोज कर सकते हैं, सफलता मिलने की अधिक सम्भावना हैं। ध्यान रखें, जबरदस्ती प्यार के लिए किसी को मजबूर करने से आपकी मित्रता भी ख़राब हो सकती हैं। पहले से रिश्ते में हैं, तो आज शारीरिक सुख का योग हैं।

आज का सिंह राशिफल
(Leo Daily Horoscope)

आज का दिन सकारात्मक परिणामों से भरा रहने की संभावना है। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बन रहे है। व्यापार में आय बढ़ने से ख़ुशी मिलेगी। परिवान में चल रही अनबन दूर हो सकती है। विद्दार्थी परीक्षाओं को लेकर अनावश्यक दबाब महसूस करेंगे। स्वास्थय की स्तिथि अच्छी बनी रहेगी। आज जीवनसाथी के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का योग बन रहा हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पार्टनर के साथ संबंध मधुर रहने की संभावना हैं। आज से शुरू हुआ रिश्ता लंबा टिकने की उम्मीद बहुत कम हैं। इसलिए नए प्रेम-प्रस्तावों पर आज गौर करना उचित नहीं हैं।

आज का कन्या राशिफल
(Virgo Daily Horoscope)

आज के दिन कोई फैसला लेने में जल्दबाजी करना नुकसान दे सकता है। जोखिम भरे कामों में हाथ डालने से असफल हो सकते है। कोई बड़ी सूचना मिल सकती है। परिजनों की सलाह से कुछ अच्छा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ रहने से सिरदर्द की समस्या से जूझना पड़ सकता है। कन्या राशि के जातक आज प्यार के मामले में भाग्यशाली दिखाई दे रहे हैं। आज आपको अपने पार्टनर की तरफ से कोई खूबसूरत सरप्राइज मिल सकता हैं। पति-पत्नी अपने-अपने काम में व्यस्त रहेंगे और एक-दूसरे को समय देने में असमर्थ रहेंगे। सिंगल जातकों का दिन आज भी खाली रहने वाला हैं।

आज का तुला राशिफल
(Libra Daily Horoscope)

दांपत्य जीवन जी रहे जातकों के लिए दिन अच्छा गुजरने की उम्मीद है। जीवनसाथी की तरफ से कुछ शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधी काम के बीच में रोड़ा अटका सकते है, इससे आपको असुविधा होगी। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। स्वास्थय को लेकर चिंतित रह सकते है। आज आपको अपने पार्टनर का भरपूर सहयोग मिल सकता हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। आज आपके विपरीत लिंग का कोई व्यक्ति आपके करीब आ सकता है।

आज का वृश्चिक राशिफल
(Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत जातकों के लिए बेहतर रहेगा। व्यापार में आय के नए स्रोत मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आ रहे अवरोध दूर हो सकते है। कार्यक्षेत्र में कड़े परिश्रम से रुके काम पूरे हो सकते है। विद्यार्थियों के दिन अच्छा रहेगा। हल्का बुखार चिंतित कर सकता है। आज अपने पार्टनर के लिए पर्याप्त समय निकालें वरना रिश्ते में नजदीकियां धीरे-धीरे कम होने लगेंगी। पति-पत्नी आज यात्रा करने का प्लान बनाएंगे, लेकिन ऑफिस में काम ज्यादा होने के कारण यह प्लान कैंसिल करना पड़ेगा।

आज का धनु राशिफल
(Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा निकलने की उम्मीद है। जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है, जो तनाव देगी। धन उधार लेने की योजना सफल हो सकती है। व्यापार में आज उम्मीद से अधिक आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आज आप स्वास्थय को लेकर मदमस्त रह सकते है। आज पति-पत्नी के बीच वाद-विवाद हो सकता है। आज एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की संभावना है। आज आपको पार्टनर से उपहार मिल सकता है। पार्टनर के साथ मन की बात शेयर कर पाएंगे। पार्टनर को किसी भी तरह से जबरदस्ती न करें। विवाद हो सकता है।

आज का मकर राशिफल
(Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन जल्दबाजी में काम करने से बचें, अन्यथा नुकसान संभव है। आज बेवजह के खर्चे हो सकते है। परिवार में किसी जरुरी विषय पर आपकी बात सुनी जा सकती है। अपनी किसी गलती के लिए माफ़ी मांगनी पड़ सकती है। पेरेंट्स के लिए उपहार ला सकते है। स्वास्थय के लिहाज से दिन सही है। आज का दिन आपको परेशान कर रहा है और आगे भी करता रहेगा। सब कुछ भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश करें। क्योंकि बीते दिनों की यादें आपके लिए जहरीली साबित हो सकती हैं। पति-पत्नी को भी वर्तमान समय में बीती बातों पर बात नहीं करनी चाहिए।

आज का कुंभ राशिफल
(Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आलस्य में निकल सकता है। सरकारी योजना में धन लगाने से आर्थिक लाभ अच्छा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में पहले से अधिक जिम्मेदारियों को पूरा करना हो सकता है। पेरेंट्स के सहयोग से कुछ काम पूरे होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखने की जरुरत रहेगी, दुर्घटना की संभावना है। लव लाइफ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। पार्टनर से खुशी मिलेगी। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। अगर आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। आपका प्रस्ताव स्वीकार किया जा सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

आज का मीन राशिफल
(Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला है। घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। कारोबार के लिहाज से दिन अच्छा निकलने की उम्मीद है। संतान से कहासुनी हो सकती है। अपने खुद का विशेष ध्यान रखें, तबियत बिगड़ सकती है। अपने प्यार पर काबू रखें, जरूरत से ज्यादा प्यार आपके लिए घातक हो सकता है। इसलिए अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। नहीं तो रिश्ता बनने से पहले ही टूट सकता है। पति-पत्नी को एक-दूसरे पर किसी भी तरह के आरोप लगाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लेना चाहिए।

********************************

Aries Love Horoscope, Taurus Love Horoscope, Gemini Love Horoscope, Cancer Love Horoscope, Leo Love Horoscope, Virgo Love Horoscope, Libra Love Horoscope, Scorpio Love Horoscope, Sagittarius Love Horoscope, Capricorn Love Horoscope, Aquarius Love Horoscope, Pisces Love Horoscope, Mesh Love Rashifal, Vrashabh Love Rashifal, Mithun Love Rashifal, Kark Love Rashifal, Singh Love Rashifal, Kanya Love Rashifal, Tula Love Rashifal, Vraschik Love Rashifal, Dhanu Love Rashifal, Makar Love Rashifal, Kumbh Love Rashifal, Meen Love Rashifal,

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Morning News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।

********************************

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

ज्योतिष विज्ञान से जुड़ी ख़बरों के लिए हमारे WhatsApp Channel को फॉलो करें ..

Aakash Agarawal

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

4 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

6 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

6 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

7 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

8 घंटे ago