ज्योतिष

Aaj ka Love Rashifal: मेष, धनु राशि प्रेम जीवन में उथल-पुथल! पढ़े आज का लव राशिफल

Aaj ka Love Rashifal: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना गया हैं। माना जाता है कि, लोगों के जीवन में उनकी राशि की भूमिका अहम होती है। हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोग कहते है कि, राशि के अनुसार ही व्यक्ति के स्वभाव और उसके भूत, भविष्य, वर्तमान का अंदाजा लगाया जा सकता है। अधिकांश लोग अपनी दैनिक प्रेम योजनाएं लव राशिफल से ही बनाते है। चलिए पढ़ते हैं 17 मई 2024 का लव राशिफल-

मेष लव राशिफल
(Mesh Love Rashifal)

आज आपके लिए खुद से प्रेम करने का दिन हैं। जीवनसाथी अथवा लिव इन पार्टनर के साथ आपका विवाद हो सकता हैं। कोई पुराना मामला शांति से सुलझाने का प्रयास करेंगे, लेकिन सफलता की संभावना कम हैं। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। सिंगल लोग पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं।

वृष लव राशिफल
(Vrash Love Rashifal)

आज का दिन वृष राशि के जातकों के लिए प्यार और स्नेह से भरा रहने की संभावना हैं। छोटी-छोटी बातों पर लिव इन पार्टनर के साथ झगड़ा रिश्ते में खटास ला सकता हैं। छोटा सा झगड़ा बड़े विवाद में बदल सकता है, जिससे मानसिक तनाव की स्तिथि बनी रहेगी। नए प्रेम-प्रस्ताव पर आज विचार न करें।

मिथुन लव राशिफल
(Mithun Love Rashifal)

आज आप अपने लिव इन रिश्ते में ख़ुशी महसूस कर सकेंगे। जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मिलने की उम्मीद हैं। आज आपके प्रेम जीवन में चल रही कोई बाधा दूर हो सकती हैं। बिना झिझक के अपनी बात पार्टनर से शेयर करने की हिम्मत जुटा सकेंगे। सिंगल जातकों की विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं।

कर्क लव राशिफल
(Kark Love Rashifal)

आज के दिन आपका प्रेम जीवन सुखद रहने की उम्मीद हैं। आज आप किसी को प्रपोज कर सकते हैं, सफलता मिलने की अधिक सम्भावना हैं। ध्यान रखें, जबरदस्ती प्यार के लिए किसी को मजबूर करने से आपकी मित्रता भी ख़राब हो सकती हैं। पहले से रिश्ते में हैं, तो आज शारीरिक सुख का योग हैं।

सिंह लव राशिफल
(Singh Love Rashifal)

आज जीवनसाथी के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का योग बन रहा हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पार्टनर के साथ संबंध मधुर रहने की संभावना हैं। आज से शुरू हुआ रिश्ता लंबा टिकने की उम्मीद बहुत कम हैं। इसलिए नए प्रेम-प्रस्तावों पर आज गौर करना उचित नहीं हैं।

कन्या लव राशिफल
(Kanya Love Rashifal)

कन्या राशि के जातक आज प्यार के मामले में भाग्यशाली दिखाई दे रहे हैं। आज आपको अपने पार्टनर की तरफ से कोई खूबसूरत सरप्राइज मिल सकता हैं। पति-पत्नी अपने-अपने काम में व्यस्त रहेंगे और एक-दूसरे को समय देने में असमर्थ रहेंगे। सिंगल जातकों का दिन आज भी खाली रहने वाला हैं।

तुला लव राशिफल
(Tula Love Rashifal)

आज आपको अपने पार्टनर का भरपूर सहयोग मिल सकता हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। आज आपके विपरीत लिंग का कोई व्यक्ति आपके करीब आ सकता है।

वृश्चिक लव राशिफल
(Vraschik Love Rashifal)

आज अपने पार्टनर के लिए पर्याप्त समय निकालें वरना रिश्ते में नजदीकियां धीरे-धीरे कम होने लगेंगी। पति-पत्नी आज यात्रा करने का प्लान बनाएंगे, लेकिन ऑफिस में काम ज्यादा होने के कारण यह प्लान कैंसिल करना पड़ेगा।

धनु लव राशिफल
(Dhanu Love Rashifal)

आज पति-पत्नी के बीच वाद-विवाद हो सकता है। आज एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की संभावना है। आज आपको पार्टनर से उपहार मिल सकता है। पार्टनर के साथ मन की बात शेयर कर पाएंगे। पार्टनर को किसी भी तरह से जबरदस्ती न करें। विवाद हो सकता है।

दैनिक लव राशिफल के लिए हमारे WhatsApp Channel को फॉलो करें ..

मकर लव राशिफल
(Makar Love Rashifal)

आज का दिन आपको परेशान कर रहा है और आगे भी करता रहेगा। सब कुछ भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश करें। क्योंकि बीते दिनों की यादें आपके लिए जहरीली साबित हो सकती हैं। पति-पत्नी को भी वर्तमान समय में बीती बातों पर बात नहीं करनी चाहिए।

कुंभ लव राशिफल
(Kumbh Love Rashifal)

लव लाइफ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। पार्टनर से खुशी मिलेगी। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। अगर आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। आपका प्रस्ताव स्वीकार किया जा सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मीन लव राशिफल
(Meen Love Rashifal)

अपने प्यार पर काबू रखें, जरूरत से ज्यादा प्यार आपके लिए घातक हो सकता है। इसलिए अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। नहीं तो रिश्ता बनने से पहले ही टूट सकता है। पति-पत्नी को एक-दूसरे पर किसी भी तरह के आरोप लगाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लेना चाहिए।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। MNI इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Aakash Agarawal

Recent Posts

जयुपर में विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : डिप्टी सीएम Diya Kumari

जयपुर। राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ( Diya Kumari) की अगुवाई में जयपुर में…

11 घंटे ago

राजस्थान में दौड़ेगी 1000 इलेक्ट्रिक बसें, भजनलाल सरकार ने की ग्रीन बजट पेश करने की तैयारी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने जयपुर जयपुर प्रदर्शनी एवं सम्मेलन…

12 घंटे ago

दुनिया के इस देश में पाए जाते हैं सबसे अधिक और खूंखार भेड़िए

जयपुर। Most Dreaded Wolf In World : दुनिया के लगभग हर ऐसा जानवर है जिसें…

14 घंटे ago

Gajendra Singh Shekhawat ने अधिकारियों को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, न सुने तो देंगे पैरासिटामोल गोली

जोधपुर। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने जोधपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं को…

14 घंटे ago

Ganesh Chaturthi 2024: घर में लाएं ये 5 चीजें, बन जाएगे रंक से राजा, भर-भरकर खर्च करेंगे पैसा

Ganesh Chaturthi 2024: जयपुर। गणेश उत्सव की शुरुआत शनिवार से हो रही है। यह 10…

14 घंटे ago

Sachin Pilot Birthday: वसुंधरा के गढ़ में पायलट का अनोखा सेलिब्रेशन, रच दिया नया इतिहास

Sachin Pilot Birthday Celebration : जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने 47 में…

15 घंटे ago