ज्योतिष

आज 22 April 2024 का दैनिक लव राशिफल पढ़ करें दिन की शुरुआत, जानें कैसा रहेगा आज दिन

Aaj Ka Love Rashifal 22 April 2024 Hindi: लव राशिफल की कड़ी में आज हम 22 अप्रैल 2024 की बात कर रहे है। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों के जातकों के लिए 22 अप्रैल का दिन कैसा रहेगा, यह ज्योतिष के अनुमान के आधार पर आकलन करेंगे। अधिकतर लोग अपनी प्रेम योजनाएं लव राशिफल जानने के बाद ही तय करते हैं। चलिए पढ़ते हैं 22 अप्रैल 2024 का लव राशिफल –

मेष लव राशिफल
(Aries Love Horoscope)

आज आपके लिए खुद से प्रेम करने का दिन हैं। जीवनसाथी अथवा लिव इन पार्टनर के साथ आपका विवाद हो सकता हैं। कोई पुराना मामला शांति से सुलझाने का प्रयास करेंगे, लेकिन सफलता की संभावना कम हैं। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। सिंगल लोग पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं।

वृष लव राशिफल
(Taurus Love Horoscope)

आज का दिन वृष राशि के जातकों के लिए प्यार और स्नेह से भरा रहने की संभावना हैं। छोटी-छोटी बातों पर लिव इन पार्टनर के साथ झगड़ा रिश्ते में खटास ला सकता हैं। छोटा सा झगड़ा बड़े विवाद में बदल सकता है, जिससे मानसिक तनाव की स्तिथि बनी रहेगी। नए प्रेम-प्रस्ताव पर आज विचार न करें।

मिथुन लव राशिफल
(Gemini Love Horoscope)

आज आप अपने लिव इन रिश्ते में ख़ुशी महसूस कर सकेंगे। जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मिलने की उम्मीद हैं। आज आपके प्रेम जीवन में चल रही कोई बाधा दूर हो सकती हैं। बिना झिझक के अपनी बात पार्टनर से शेयर करने की हिम्मत जुटा सकेंगे। सिंगल जातकों की विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं।

कर्क लव राशिफल
(Cancer Love Horoscope)

आज के दिन आपका प्रेम जीवन सुखद रहने की उम्मीद हैं। आज आप किसी को प्रपोज कर सकते हैं, सफलता मिलने की अधिक सम्भावना हैं। ध्यान रखें, जबरदस्ती प्यार के लिए किसी को मजबूर करने से आपकी मित्रता भी ख़राब हो सकती हैं। पहले से रिश्ते में हैं, तो आज शारीरिक सुख का योग हैं।

सिंह लव राशिफल
(Leo Love Horoscope)

आज जीवनसाथी के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का योग बन रहा हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पार्टनर के साथ संबंध मधुर रहने की संभावना हैं। आज से शुरू हुआ रिश्ता लंबा टिकने की उम्मीद बहुत कम हैं। इसलिए नए प्रेम-प्रस्तावों पर आज गौर करना उचित नहीं हैं।

यह भी पढ़े: Gilahraj Hanuman Mandir: इकलौता मंदिर, जहां गिलहरी के रूप में विराजमान हैं बजरंग बली

कन्या लव राशिफल
(Virgo Love Horoscope)

कन्या राशि के जातक आज प्यार के मामले में भाग्यशाली दिखाई दे रहे हैं। आज आपको अपने पार्टनर की तरफ से कोई खूबसूरत सरप्राइज मिल सकता हैं। पति-पत्नी अपने-अपने काम में व्यस्त रहेंगे और एक-दूसरे को समय देने में असमर्थ रहेंगे। सिंगल जातकों का दिन आज भी खाली रहने वाला हैं।

तुला लव राशिफल
(Libra Love Horoscope)

आज आपको अपने पार्टनर का भरपूर सहयोग मिल सकता हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। आज आपके विपरीत लिंग का कोई व्यक्ति आपके करीब आ सकता है।

वृश्चिक लव राशिफल
(Scorpio Love Horoscope)

आज अपने पार्टनर के लिए पर्याप्त समय निकालें वरना रिश्ते में नजदीकियां धीरे-धीरे कम होने लगेंगी। पति-पत्नी आज यात्रा करने का प्लान बनाएंगे, लेकिन ऑफिस में काम ज्यादा होने के कारण यह प्लान कैंसिल करना पड़ेगा।

धनु लव राशिफल
(Sagittarius Love Horoscope)

आज पति-पत्नी के बीच वाद-विवाद हो सकता है। आज एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की संभावना है। आज आपको पार्टनर से उपहार मिल सकता है। पार्टनर के साथ मन की बात शेयर कर पाएंगे। पार्टनर को किसी भी तरह से जबरदस्ती न करें। विवाद हो सकता है।

मकर लव राशिफल
(Capricorn Love Horoscope)

आज का दिन आपको परेशान कर रहा है और आगे भी करता रहेगा। सब कुछ भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश करें। क्योंकि बीते दिनों की यादें आपके लिए जहरीली साबित हो सकती हैं। पति-पत्नी को भी वर्तमान समय में बीती बातों पर बात नहीं करनी चाहिए।

यह भी पढ़े: साल 2055 में सामने प्रकट हो जाएंगे हनुमान जी! मातंग का होश उड़ा देने वाला सच पढ़े

कुंभ लव राशिफल
(Aquarius Love Horoscope)

लव लाइफ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। पार्टनर से खुशी मिलेगी। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। अगर आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। आपका प्रस्ताव स्वीकार किया जा सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मीन लव राशिफल
(Pisces Love Horoscope)

अपने प्यार पर काबू रखें, जरूरत से ज्यादा प्यार आपके लिए घातक हो सकता है। इसलिए अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। नहीं तो रिश्ता बनने से पहले ही टूट सकता है। पति-पत्नी को एक-दूसरे पर किसी भी तरह के आरोप लगाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लेना चाहिए।

Aakash Agarawal

Share
Published by
Aakash Agarawal

Recent Posts

Top 10 Rajasthan News of 18 October 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 18 October 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

2 घंटे ago

Top 10 Big News of 18 October 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 18 October 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

3 घंटे ago

मरीजों की जान किसके हवाले, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी

Resident Doctors Strike: राज्य के रेजिडेंट डॉक्टर कल से एक बार फिर हड़ताल पर हैं।…

16 घंटे ago

कल से एक महीने जमेगा जयपुर स्थापना दिवस का रंग, बॉलीवुड सितारे और कलाकार करेंगे परफॉर्म

Jaipur Day celebrations Nagar Nigam Heritage: जयपुर स्थापना दिवस समारोह 18 अक्टूबर से 18 नवंबर…

17 घंटे ago

पाराशर धाम बाबा का छत्तीसगढ़ में सजा दिव्य दरबार, देखें पर्चे पर चमत्कार

जयपुर। Parashar Dham : बागेश्वर धाम बाबा की तरह फेमस हुए मात्र 9 साल के…

18 घंटे ago

जयपुर में यहां बनती है चमत्कारी खीर, 4 बार खाते ही दमा और अस्थमा दूर

जयपुर। Ayurvedic Kheer : अभी तक आपने एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट खीर खाई होगी…

19 घंटे ago