ज्योतिष

Aaj Ka Love Rashifal 4 April 2024 Hindi : दैनिक लव राशिफल पढ़े, और भरें जीवन में रोमांस

Aaj Ka Love Rashifal 4 April 2024 Hindi: लव राशिफल की कड़ी में आज हम 4 अप्रैल 2024 गुरुवार की बात कर रहे है। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों के जातकों के लिए 4 अप्रैल का दिन प्यार मोहब्बत के हिसाब से कैसा रहेगा, यह ज्योतिष के अनुमान के आधार पर आकलन करेंगे। अधिकतर लोग अपनी प्रेम योजनाएं लव राशिफल (Aaj Ka Love Rashifal 4 April 2024 Hindi) जानने के बाद ही तय करते हैं। चलिए पढ़ते हैं 4 अप्रैल 2024 गुरुवार का लव राशिफल ताकि प्रेमी जोड़े अपनी योजना बना सके –

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Love Rashifal 3 April 2024 Hindi : दैनिक लव राशिफल पढ़े, और भरें जीवन में रोमांस

मेष लव राशिफल
(Aries Love Horoscope)

आज गुरुवार 4 अप्रैल 2024 के दिन आपकी प्यार की नय्या पार लग सकती हैं। कुछ समय से जो लोग आपके खिलाफ थे, वो अचानक आपके प्रेम को सही ठहराएंगे ऐसे लोगों से बचकर रहे। अपनी महबूबा को नाराज करने से बचे। धन की बर्बादी करने से कलह हो सकती है। विवाहेत्तर संबंधों में नई ताजगी आएगी। साली और जीजू के बीच में नया रिश्ता कायम हो सकता है।

वृष लव राशिफल
(Taurus Love Horoscope)

आज गुरुवार 4 अप्रैल 2024 के दिन आप धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेते समय सच्चा प्यार पा सकते हैं। विनम्र स्वभाव की वजह से रिश्ते खूब आएंगे। पड़ोसन के साथ नजदीकी नये आयाम स्थापित कर सकती है। आय के नए स्रोत मिलेंगे लेकिन प्रेम की वजह से खर्च भी उतना ही होगा।

मिथुन लव राशिफल
(Gemini Love Horoscope)

आज गुरुवार 4 अप्रैल 2024 के दिन आप अपने पार्टनर को कहीं बाहर घुमाने ले जा सकते हैं। इससे रोमांटिक माहौल बनेगा। यात्रा के दौरान संबंध बनाने का मौका मिल सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके रिश्ते को आगे बढ़ाएगा। हॉस्टल में रहने वाली बंदियां सावधान रहे कोई भी दोस्त आपका फायदा उठा सकता है। नजदीकी यारों के साथ किसी बात को लेकर लड़ाई हो सकती हैं।

कर्क लव राशिफल
(Cancer Love Horoscope)

गुरुवार 4 अप्रैल 2024 को आपकी किसी सालों पुरानी माशूका से मुलाकात हो सकती हैं। लेकिन दोनों ही नजरअंदाज करने की कोशिश करें। पत्नी को सोने के जेवर गिफ्ट में देकर घर का माहौल रोमांटिक बना सकते हैं। ऑफिस मे महिला सहकर्मी से रिश्ते तनाव दे सकते हैं। प्यार के लिए अपनों का साथ न छोड़े। भाभी और साली से दूरी बनाकर रखे वरना आपके घर में आग लग सकती है।

सिंह लव राशिफल
(Leo Love Horoscope)

गुरुवार 4 अप्रैल 2024 के दिन कुछ लोग आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं। लेकिन आप इन्हें नजरअंदाज कर दे। क्योंकि आपकी महबूबा आप पर फुल यकीन करती है। व्यक्तिगत तथा सामाजिक कार्यों में बिजी रहने से पत्नी को वक्त देने में दिक्कत होगी। हालांकि आपका रंगीन मिजाज आपको किसी महिला मित्र की तरफ ले जा सकता हैं। बिजनेस में मुनाफा होने के बाद शादी के बढ़िया प्रस्ताव आएंगे।

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal 4 April 2024 Hindi : दैनिक राशिफल पढ़े, और जानें कैसा रहेगा आज का दिन

कन्या लव राशिफल
(Virgo Love Horoscope)

गुरुवार 4 अप्रैल 2024 को कन्या जातक की लव लाइफ के बिगड़े हुए मसले हल हो सकते हैं। लेकिन प्यार में ज्यादा होशियारी आपको महंगी पड़ सकती है। हालांकि चतुराई और विवेक से कई लड़कियां आपकी मुरीद हो सकती हैं। लेकिन सफर के दौरान किसी को हमसफर बनाने की कोशिश न करें। मोहब्बत पर ज्यादा भरोसा रखने से चोट खा सकते हैं। सीधी बात करें तो देवदास की बजाए धोनी बनने की ओर ध्यान दे। कार्यालय में बॉस पर आपकी नजर रह सकती है। पड़ोस वाली भाभी के साथ अच्छे रिश्ते बन सकते हैं।

तुला लव राशिफल
(Libra Love Horoscope)

गुरुवार 4 अप्रैल 2024 के दिन तुला राशि के लिए प्यार भरा दिन रहेगा। आज बीवी मायके जा सकती है और साली बिन बताए आपके घर आ सकती है। अटका हुआ पैसा वापस आने का योग है। लेकिन सब्र के साथ अपने इश्क़ को पूरा करने की कोशिश करें। स्कूली छात्राओं को प्यार के बजाए पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। महबूबा को गिफ्ट नहीं देने से तनाव की स्थिति बन सकती है।

वृश्चिक लव राशिफल
(Scorpio Love Horoscope)

आज का दिन गुरुवार 4 अप्रैल 2024 आपके लिए ज्यादा खास नहीं रहेगा। बस प्रेमी बनकर आपको पार्टनर के आगे पीछे घूमना है। शॉपिंग करानी है, लेकिन रोमांस की उम्मीद न रखे। क्योंकि घर पर आपको काम हो सकता है। कार्यालय में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं लेकिन महिला सहकर्मी से अनबन हो सकती है। पैसे और समय की बर्बादी से बचने के लिए सोच समझकर प्रपोज करें। अपनी बंदी पर आंख बंद करके भरोसा कर सकते हैं।

धनु लव राशिफल
(Sagittarius Love Horoscope)

गुरुवार 4 अप्रैल 2024 के दिन धनु जातक किसी हिल स्टेशन पर घूमने जा सकते हैं। बस आपको सफर में प्यार की चाशनी नहीं गिरानी है। पत्नी के साथ अनबन को सुलझाने का रोमांटिक मौका मिल सकता है। इससे दिल में मानसिक शांति और सुकून का एहसास होगा। विद्यार्थीयों और युवाओं को मोहब्बत से पहले करियर पर फोकस करना चाहिए। किसी की शादी में आपको अपना प्यार मिल सकता है।

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal 3 April 2024 Hindi : दैनिक राशिफल पढ़े, और जानें कैसा रहेगा आज का दिन

मकर लव राशिफल
(Capricorn Love Horoscope)

गुरुवार 4 अप्रैल 2024 को मकर जातक किसी बंदी से टकरा सकते हैं। पहली नजर में प्यार हो सकता है। लेकिन बहुत जल्दी संबंध बनाने की जिद न करें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से कारोबार में अच्छा कर सकते हैं। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती हैं लेकिन प्यार में धोखा मिल सकता है। पत्नी के अलावा किसी और महिला से संबंध बनाने की कोशिश में पकड़े जा सकते हैं। देवर और भाभी को रिश्ते की मर्यादा कायम रखनी होगी। किसी भी घटना के कारण जिंदगी में बड़े बदलाव हो सकते हैं।

कुंभ लव राशिफल
(Aquarius Love Horoscope)

गुरुवार 4 अप्रैल 2024 का दिन कुंभ के लिए इश्क़ वाला होगा। काफी समय से चल रही प्रेम वाली परेशानियां दूर हो सकती हैं। किताबें पढ़ने के साथ ही साथी का दिल भी पढ़ सकते हैं। महिला वर्ग के लिए मर्दों पर भरोसा करना मुश्किल होगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेते समय प्यार की पींगे न चलाए। बच्चों को मोबाइल पर चैटिंग न करने दे। कच्ची उम्र में बच्चे बहक सकते हैं।

मीन लव राशिफल
(Pisces Love Horoscope)

गुरुवार 4 अप्रैल 2024 को मीन राशि के जातक के घर में मांगलिक आयोजन हो सकता है। इसी आयोजन में आपको अपना सच्चा प्यार मिल सकता है। वह लाल रंग की साड़ी में हो सकती है। रिश्ते में जल्दबाजी न करे। शारीरिक संबंध बनाने से पहले अच्छी तरह सोच ले। मोहब्बत में चोट खाए आशिक आज के दिन मातम के बजाए खुशी मना सकते हैं। आज के दिन आपकी मोहब्बत वापस लौटकर आपके पास आ सकती है।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

जयपुर में खीर विरतण के दौरान RSS कार्यकताओं पर चाकू से हमला, 10 घायल

जयपुर। Jaipur News : बॉलीवुड फिल्म 'मां तुझे स्लाम' में सनी देओल का वो डायलॉग…

20 मिन ago

Top 10 Rajasthan News of 18 October 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 18 October 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

2 घंटे ago

Top 10 Big News of 18 October 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 18 October 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

3 घंटे ago

मरीजों की जान किसके हवाले, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी

Resident Doctors Strike: राज्य के रेजिडेंट डॉक्टर कल से एक बार फिर हड़ताल पर हैं।…

16 घंटे ago

कल से एक महीने जमेगा जयपुर स्थापना दिवस का रंग, बॉलीवुड सितारे और कलाकार करेंगे परफॉर्म

Jaipur Day celebrations Nagar Nigam Heritage: जयपुर स्थापना दिवस समारोह 18 अक्टूबर से 18 नवंबर…

17 घंटे ago

पाराशर धाम बाबा का छत्तीसगढ़ में सजा दिव्य दरबार, देखें पर्चे पर चमत्कार

जयपुर। Parashar Dham : बागेश्वर धाम बाबा की तरह फेमस हुए मात्र 9 साल के…

18 घंटे ago