Aaj Ka Panchang 1 June 2024: शनिवार 1 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी-दशमी तिथि रहेगी। नवमी तिथि सुबह 7.24 बजे तक रहेगी, उसके बाद दशमी तिथि आरंभ होगी। सूर्योदय सुबह 5.33 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.17 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 2.14 बजे एवं चंद्रास्त का समय 1.59 बजे रहेगा।
पूरे दिन उत्तरभाद्रपद और रेवती नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा रात्रि अहोरात्रि मीन राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास सुबह 7.24 बजे तक सभा में एवं उसके बाद क्रीड़ा में रहेगा। अग्निवास सुबह 7.24 बजे तक पृथ्वी पर एवं उसके बाद आकाश में रहेगा। दिशा शूल पूर्व दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: ऐसा रहेगा 1 जून 2024 का दैनिक राशिफल और लव राशिफल, अच्छा बीतेगा दिन
कल प्रीति और आयुष्मान नामक दो शुभ योग बन रहे हैं जो अत्यन्त शुभ माने जाते हैं। दोपहर 11.57 बजे से 12.52 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। रात्रि 10.46 बजे से 12.16 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 7.16 बजे से 8.59 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.51 बजे से सायं 5.34 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 9.51 बजे से 12.25 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
सुबह 8.59 बजे से 10.42 बजे तक राहुकाल रहेगा। अभी पंचक भी चल रहे हैं। दोपहर 2.08 बजे से 3.51 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 5.33 बजे से 7.23 बजे तक दूमुहूर्त योग रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: बड़ी से बड़ी समस्या की काट है यह एक उपाय, करते ही दिखेगा असर
ज्योतिष में शनिवार का दिन हनुमानजी की पूजा के लिए सर्वोत्तम माना गया है। इस दिन उनके अलग-अलग स्वरूपों की विधिवत पूजा करने से भक्तों की समस्त सद्इच्छाएं पूर्ण होती हैं। यदि जन्मकुंडली में कोई ग्रह अशुभ प्रभाव दे रहा हो तो वह भी सहज ही दूर हो जाता है। इनके अलावा इस दिन सुंदर कांड एवं रामचरितमानस के अखंड पाठ करने का भी विधान बताया गया है।
आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।
India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…
In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…
World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…