Aaj Ka Panchang 11 May 2024: शनिवार 11 मई 2024 को विक्रम संवत 2081, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी। इस दिन विनायक चतुर्थी का व्रत भी रहेगा। सूर्योदय सुबह 5.41 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.05 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 8.04 बजे एवं चंद्रास्त का समय 10.46 बजे होगा।
शनिवार को पूरे दिन मृगशिरा और आर्द्रा नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा पूरे दिन मिथुन राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास रात्रि 2.03 बजे तक क्रीड़ा में एवं उसके बाद कैलाश पर्वत पर रहेगा। अग्निवास रात्रि 2.03 बजे तक पृथ्वी पर एवं उसके बाद आकाश में रहेगा। दिशा शूल पूर्व दिशा में रहेगा।
ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।
यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: बड़ी से बड़ी समस्या की काट है यह एक उपाय, करते ही दिखेगा असर
कल सुबह 10.03 बजे तक सुकर्मा योग रहेगा एवं धृति नामक शुभ योग पूरे दिन रात रहेगा। दोपहर 11.57 बजे से 12.50 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। सुबह 12.22 बजे से 1.59 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 5.41 बजे से 7.13 बजे तक एवं सुबह 10.15 बजे से 5.41 बजे तक रवि योग रहेगा। सुबह 7.22 बजे से 9.03 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.44 बजे से 5.25 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 9.44 बजे से 12.23 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
शनिवार सुबह 9.02 बजे से 10.43 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 2.04 बजे से 3.44 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 5.41 बजे से 7.29 बजे तक दूमुहूर्त रहेगा। कल भद्रा भी रहेगी जिसे शुभ कार्यों के लिए अशुभ माना गया है। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
ज्योतिष में शनिवार का दिन हनुमानजी की पूजा के लिए सर्वोत्तम माना गया है। इस दिन उनके अलग-अलग स्वरूपों की विधिवत पूजा करने से भक्तों की समस्त सद्इच्छाएं पूर्ण होती हैं। यदि जन्मकुंडली में कोई ग्रह अशुभ प्रभाव दे रहा हो तो वह भी सहज ही दूर हो जाता है। इनके अलावा इस दिन सुंदर कांड एवं रामचरितमानस के अखंड पाठ करने का भी विधान बताया गया है।
आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…
जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति जयपुर विभाग का शुक्रवार को झोटवाड़ा में पथ संचलन निकाला। घोष…
— डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका इतिहासविज्ञ Rana Sanga News : जयपुर। टोंक के डिग्गी में…
Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान जैन सभा, जयपुर द्वारा 12 से 25 वर्ष के युवाओं…
जयपुर। राजस्थान पुलिस के पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने रंगों के पर्व होली और…