ज्योतिष

Aaj Ka Panchang 12 April 2024: पांचवे नवरात्रि पर पूजा के मुहूर्त, इस उपाय से बनेंगे सारे काम

Aaj Ka Panchang 12 April 2024: शुक्रवार 12 अप्रैल 2024 को विक्रम संवत 2081, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी-पंचमी तिथि रहेगी। इस दिन चौथा नवरात्रा भी है। कल ही विनायक चतुर्थी भी रहेगी। चतुर्थी तिथि दोपहर 1.11 बजे तक रहेगी, उसके बाद पंचमी तिथि आरंभ होगी। सूर्योदय सुबह 6.06 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.50 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 8.29 बजे तथा चंद्रास्त का समय 11.01 बजे रहेगा।

दिन में कृतिका और रोहिणी नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा पूरे दिन वृषभ राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास दोपहर 1.11 बजे तक क्रीडा में एवं उसके बाद कैलाश पर्वत पर रहेगा। अग्नि का वास पूरे दिन पृथ्वी पर रहेगा। दिशा शूल पश्चिम दिशा में रहेगा।

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Love Rashifal 12 April 2024 Hindi : दैनिक लव राशिफल पढ़े, और भरें जीवन में रोमांस

पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त (Aaj Ka Panchang, Choghadiya)

कल पूरे दिन सौभाग्य एवं शोभन योग बन रहे हैं। रवि योग सुबह 12.51 बजे से 6.05 बजे तक रहेगा। अमृतकाल का समय रात्रि 9.45 बजे से 11.18 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.02 बजे से 12.53 बजे तक रहेगा। सुबह 7.41 बजे से 9.41 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.28 बजे से दोपहर 2.03 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। इन मुहूर्तों में सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकेंगे।

सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए

राहुकाल (Jaipur Aaj Ka Panchang, Rahukaal)

कल सुबह 6.06 बजे से दोपहर 1.11 बजे तक भद्रा भी रहेगी। सुबह 10.52 बजे से दोपहर 12.28 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 3.39 बजे से 5.14 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 8.39 बजे से 9.29 बजे तक एवं दोपहर 12.53 बजे से 1.44 बजे तक दुमुहूर्त योग रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।

Morning News India E-Paper पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उपाय (Jyotish Ke Upay)

शुक्रवार का दिन मां भगवती का प्रिय वार है। इस दिन आद्यशक्ति मां दुर्गा के विभिन्न स्वरुपों की पूजा की जाती है। इस समय नवरात्रि भी चल रहे हैं। कल चतुर्थ नवरात्रि होने से मां कूष्मांडा की पूजा होगी। इन्होंने ही सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड को जन्म दिया गया है। इनकी आराधना से समस्त ब्रह्माण्ड को अपने वश में किया जा सकता है। आप भी उनके मंत्रों का अनुष्ठान कर अपने जीवन को पूरी तरह से बदलने की सामर्थ्य प्राप्त कर सकते हैं।

Morning News India

Recent Posts

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 दिन ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

7 दिन ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

1 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

1 सप्ताह ago

प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष बने टिल्लू रूंडल

Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…

1 सप्ताह ago

विजय शर्मा बने नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय महासचिव

National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…

1 सप्ताह ago