Aaj Ka Panchang 12 June 2024: बुधवार 12 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी-सप्तमी तिथि रहेगी। षष्ठी तिथि सायं 7.16 बजे तक रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि आरंभ होगी। सूर्योदय सुबह 5.32 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.21 बजे होगा। चंद्रोदय 10.45 बजे एवं चंद्रास्त 12.03 बजे होगा।
पूरे दिन मघा और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा पूरे दिन सिंह राशि में गोचर करेगा। भगवान शिव का वास सायं 7.16 बजे तक नंदी पर एवं तत्पश्चात् भोजन में रहेगा। अग्निवास पूरे दिन-रात्रि पृथ्वी पर ही रहेगा। दिशा शूल उत्तर दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: आज का राशिफल पढ़ करें जीवन की शुरुआत, इन चुनिंदा राशियों पर बरसेगा प्यार
सायं 5.16 बजे तक हर्षण नामक शुभ योग बना हुआ है। रात्रि 11.33 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 1.19 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 5.32 बजे से अगले दिन सुबर 2.12 बजे तक रवि योग रहेगा। ये सभी अत्यन्त उत्तम योग माने गए हैं। सुबह 5.32 बजे से 9.00 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 10.43 बजे से दोपहर 12.27 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.38 बजे से 7.21 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 8.38 बजे से 11.11 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
दोपहर 12.27 बजे से 2.10 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 7.16 बजे से 9.00 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 11.59 बजे से दोपहर 12.55 बजे तक दूमुहूर्त योग रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
यह भी पढ़ें: Jyotish Tips:आषाढ़ माह में बना 13 दिन का कुसंयोग, देश-दुनिया में मचाएगा तबाही
शास्त्रों में बुधवार का दिन गणपति को समर्पित किया गया है। इस दिन उनके विभिन्न स्वरुपों की आराधना से भक्तों के सारे कष्टों का नाश होता है और जीवन में सुख, समृद्धि आती है। यदि कोई शत्रु पीड़ा दे रहा हो अथवा कर्जे में डूबे हुए हो तो उसके लिए भी गणेशजी की आराधना सर्वोत्तम मानी गई है। राहु, केतु जैसे दुष्ट ग्रह भी गणेशजी के वरदान से शुभ बन जाते हैं।
ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…