Aaj Ka Panchang 15 June 2024: शनिवार 15 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी-दशमी तिथि रहेगी। कल महेश नवमी भी रहेगा। नवमी तिथि अर्द्धरात्रि बाद 2.32 बजे तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि आरंभ होगी। सूर्योदय सुबह 5.33 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.22 बजे होगा। चंद्रोदय 1.20 बजे एवं चंद्रास्त अगले दिन 1.25 बजे होगा।
पूरे दिन उत्तराफाल्गुनी और हस्त नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा दिन भर कन्या राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास अर्द्धरात्रि बाद 2.32 बजे तक मां गौरी के साथ एवं तत्पश्चात् सभा में रहेगा। अग्निवास रात्रि 2.32 बजे तक आकाश में एवं उसके बाद पाताल में रहेगा। दिशा शूल पूर्व दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: Jyotish Tips:आषाढ़ माह में बना 13 दिन का कुसंयोग, देश-दुनिया में मचाएगा तबाही
कल रात्रि 9.03 बजे तक वरीयान नामक शुभ योग बन रहा है। दोपहर 12.00 बजे से 12.55 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। सुबह 4.28 बजे से 6.16 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 8.14 बजे से अगले दिन सुबह 5.33 बजे तक रवि योग रहेगा। सुबह 7.16 बजे से 9.00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.55 बजे से 5.39 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 9.55 बजे से 12.28 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्
सुबह 9.00 बजे से 10.44 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 2.11 बजे से 3.55 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 5.33 बजे से 7.28 बजे तक दूमुहूर्त योग रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: बड़ी से बड़ी समस्या की काट है यह एक उपाय, करते ही दिखेगा असर
ज्योतिष में शनिवार का दिन हनुमानजी की पूजा के लिए सर्वोत्तम माना गया है। इस दिन उनके अलग-अलग स्वरूपों की विधिवत पूजा करने से भक्तों की समस्त सद्इच्छाएं पूर्ण होती हैं। यदि जन्मकुंडली में कोई ग्रह अशुभ प्रभाव दे रहा हो तो वह भी सहज ही दूर हो जाता है। इनके अलावा इस दिन सुंदर कांड एवं रामचरितमानस के अखंड पाठ करने का भी विधान बताया गया है।
ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।
India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…
In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…
World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…