ज्योतिष

Aaj Ka Panchang 16 June 2024: रविवार के शुभ मुहूर्त और पंचांग

Aaj Ka Panchang 16 June 2024: रविवार 16 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी-एकादशी तिथि रहेगी। कल गंगा दशहरा भी रहेगा। दशमी तिथि अगले दिन सुबह 4.43 बजे तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि आरंभ होगी। सूर्योदय सुबह 5.33 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.23 बजे होगा। चंद्रोदय 2.12 बजे एवं चंद्रास्त अगले दिन 1.53 बजे होगा।

पूरे दिन हस्त और चित्रा नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा अर्द्धरात्रि बाद 12.35 बजे तक कन्या राशि में एवं उसके बाद तुला राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास अगले दिन सुबह 4.43 बजे तक सभा में एवं तत्पश्चात् क्रीड़ा में रहेगा। अग्निवास अगले दिन सुबह 4.43 बजे तक पृथ्वी पर एवं उसके बाद आकाश में रहेगा। दिशा शूल पश्चिम दिशा में रहेगा।

यह भी पढ़ें: Jyotish Tips:आषाढ़ माह में बना 13 दिन का कुसंयोग, देश-दुनिया में मचाएगा तबाही

पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त (Aaj Ka Panchang, Choghadiya)

कल रात्रि 9.03 बजे तक वरीयान नामक शुभ योग बन रहा है। दोपहर 12.00 बजे से 12.55 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। सुबह 5.33 बजे से 11.13 बजे तक क्रमशः सर्वार्थ सिद्धि योग एवं अमृत सिद्धि योग रहेंगे। रवि योग अहोरात्रि रहेगा। सुबह 9.00 बजे से 10.44 बजे तक रवि योग रहेगा। दोपहर 2.11 बजे से 3.55 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.23 बजे से रात्रि 9.55 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।

सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए

राहुकाल (Jaipur Aaj Ka Panchang, Rahukaal)

सायं 5.39 बजे से 7.23 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 12.28 बजे से 2.11 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सायं 5.32 बजे से 6.27 बजे तक दूमुहूर्त योग रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।

यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: बड़ी से बड़ी समस्या की काट है यह एक उपाय, करते ही दिखेगा असर

उपाय (Jyotish Ke Upay)

ज्योतिष में रविवार का दिन सूर्यदेव की आराधना के लिए निर्धारित किया गया है। सूर्य की आराधना से सभी अशुभ ग्रह शुभ फल देने लगते हैं। कल रविवार को ही मोहिनी एकादशी और सर्वार्थ सिद्धि योग एवं अमृत सिद्धि योग भी हैं। ये सभी तरह के मांगलिक कार्यों के लिए उत्तम माने गए हैं। एकादशी के उपाय करके आप भी अपने दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल सकते हैं। इनके अतिरिक्त आदित्यहृदयस्तोत्र के पाठ से भी असंभव काम संभव होते हैं और सोया भाग्य जाग उठता है।

ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।

Morning News India

Recent Posts

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

47 मिन ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

2 घंटे ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

3 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

3 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

3 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

4 घंटे ago