Aaj Ka Panchang 17 May 2024: शुक्रवार 17 मई 2024 को विक्रम संवत 2081, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी-दशमी तिथि रहेगी। सुबह 8.48 बजे तक नवमी एवं उसके बाद दशमी तिथि रहेगी। सूर्योदय सुबह 5.38 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.09 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 1.46 बजे एवं चंद्रास्त का समय 2.30 बजे होगा।
कल रात्रि 9.18 बजे तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र तथा उसके बाद में उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा पूरे दिन सिंह राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास सुबह 8.48 बजे तक मां गौरी के साथ एवं उसके बाद सभा में रहेगा। अग्निवास सुबह 8.48 बजे तक पृथ्वी पर एवं उसके बाद आकाश में रहेगा। दिशा शूल पश्चिम दिशा में रहेगा।
ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।
यह भी पढ़ें: Jyotish Ke Upay: इस उपाय से दूर होगा बड़े से बड़ा रोग, आप भी आजमाएं
शुक्रवार को हर्षण नामक शुभ योग रहेगा जो सभी मांगलिक कार्यों के लिए उत्तम बताया गया है। इसके अतिरिक्त रवि योग भी अहोरात्रि रहेगा। दोपहर 11.56 बजे से 12.50 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। दोपहर 2.05 बजे से सायं 3.53 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 7.19 बजे से 9.01 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.23 बजे से 2.05 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
कल सुबह 10.42 बजे से 12.23 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 3.46 बजे से 5.27 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 8.20 बजे से 9.14 बजे तक एवं दोपहर 12.50 बजे से 1.45 बजे तक दूमुहूर्त रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
ज्योतिष में शुक्रवार का दिन मां भगवती की आराधना के लिए निर्धारित है। इस दिन आद्यशक्ति के किसी भी स्वरूप की सच्चे मन और भावना के साथ पूजा करने से भक्तों के समस्त संकटों का नाश होता है। साथ ही उनके जीवन में सभी प्रकार की अनुकूलता भी आती है। कल ही अक्षय तृतीया भी है जिसे समस्त कार्यों के लिए अत्यन्त शुभ मुहूर्त माना गया है। अतः कल के दिन जो भी आराधना अथवा मांगलिक कार्य आरंभ किया जाएगा, उसका निश्चित रूप से शुभ फल प्राप्त होगा।
आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।
Top 10 Big News of 8 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…
जयपुर। राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ( Diya Kumari) की अगुवाई में जयपुर में…
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने जयपुर जयपुर प्रदर्शनी एवं सम्मेलन…
जयपुर। Most Dreaded Wolf In World : दुनिया के लगभग हर ऐसा जानवर है जिसें…
जोधपुर। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने जोधपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं को…
Ganesh Chaturthi 2024: जयपुर। गणेश उत्सव की शुरुआत शनिवार से हो रही है। यह 10…