Aaj Ka Panchang 18 April 2024: बृहस्पतिवार 18 अप्रैल 2024 को विक्रम संवत 2081, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की दशमी-एकादशी तिथि रहेगी। दशमी तिथि सायं 5.31 बजे तक रहेगी, उसके बाद चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी आरंभ होगी। सूर्योदय सुबह 6.00 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.53 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 2.09 बजे तथा चंद्रास्त का समय 3.32 बजे रहेगा।
गुरुवार को सुबह 7.57 बजे तक अश्लेषा नक्षत्र रहेगा तथा बाद में मघा नक्षत्र लगेगा। रहेंगे। चंद्रमा सुबह 7.57 बजे तक कर्क राशि में, एवं उसके बाद सिंह राशि में जाएगा। भगवान शिव का सायं 5.31 बजे तक सभा में एवं उसके बाद क्रीड़ा में रहेगा। अग्नि का वास सायं 5.31 बजे तक पृथ्वी पर एवं उसके बाद आकाश में रहेगा। दिशा शूल दक्षिण दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: बड़ी से बड़ी समस्या की काट है यह एक उपाय, करते ही दिखेगा असर
बृहस्पतिवार को अहोरात्रि रवि योग रहेगा। दोपहर 12.01 बजे से 12.52 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। सुबह 6.10 बजे से 7.57 बजे तक अमृतकाल रहेगा। सुबह 6.00 बजे से 7.36 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.26 बजे से 2.03 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 6.53 बजे से रात्रि 8.16 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। इन मुहूर्तों में सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकेंगे।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
कल दोपहर 2.03 बजे से 3.40 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 6.00 बजे से 7.36 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 10.17 बजे से 11.09 बजे तक एवं दोपहर 3.27 बजे से 4.18 बजे तक दुमुहूर्त योग रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
Morning News India E-Paper पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बृहस्पतिवार का दिन भगवान विष्णु का वार बताया गया है। शास्त्रों में दशमी को पूर्ण तिथि भी माना गया है। इस दिन शुभ मुहूर्त में जो भी कार्य किए जाते हैं, वे निश्चित ही पूर्ण होते हैं। अतः इस दिन भगवान श्रीहरि का विधिवत पूजन करने से भक्तों की सभी इच्छाएं पूर्ण होंगी एवं मृत्यु पश्चात मोक्ष प्राप्त होगा।
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…