Aaj Ka Panchang 18 May 2024: शनिवार 18 मई 2024 को विक्रम संवत 2081, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की दशमी-एकादशी तिथि रहेगी। सुबह 11.22 बजे तक दशमी एवं उसके बाद एकादशी तिथि रहेगी। सूर्योदय सुबह 5.38 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.09 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 2.38 बजे एवं चंद्रास्त का समय 2.57 बजे होगा।
कल अर्द्धरात्रि 12.23 बजे तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र तथा उसके बाद में हस्त नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा पूरे दिन कन्या राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास सुबह 11.22 बजे तक सभा में एवं उसके बाद क्रीड़ा में रहेगा। अग्निवास सुबह 11.22 बजे तक पाताल में एवं उसके बाद पृथ्वी पर रहेगा। दिशा शूल पूर्व दिशा में रहेगा।
ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।
यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: बड़ी से बड़ी समस्या की काट है यह एक उपाय, करते ही दिखेगा असर
शनिवार को सुबह 10.25 बजे तक हर्षण नामक शुभ योग रहेगा जो सभी मांगलिक कार्यों के लिए उत्तम बताया गया है। इसके अतिरिक्त रवि योग भी सुबह 5.38 बजे से दोपहर 12.23 बजे तक रहेगा। दोपहर 11.56 बजे से 12.50 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। दोपहर 4.16 बजे से सायं 6.04 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 7.19 बजे से 9.01 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.46 बजे से सायं 5.28 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 9.46 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 12.23 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
कल सुबह 9.01 बजे से 10.42 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 2.05 बजे से 3.46 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 5.38 बजे से 7.26 बजे तक दूमुहूर्त रहेगा। अर्द्धरात्रि बाद 12.37 बजे से अगले दिन सुबह 5.37 बजे तक भद्रा रहेगी। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
ज्योतिष में शनिवार का दिन हनुमानजी की पूजा के लिए सर्वोत्तम माना गया है। इस दिन उनके अलग-अलग स्वरूपों की विधिवत पूजा करने से भक्तों की समस्त सद्इच्छाएं पूर्ण होती हैं। यदि जन्मकुंडली में कोई ग्रह अशुभ प्रभाव दे रहा हो तो वह भी सहज ही दूर हो जाता है। इनके अलावा इस दिन सुंदर कांड एवं रामचरितमानस के अखंड पाठ करने का भी विधान बताया गया है।
आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।
India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…
In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…
World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…