ज्योतिष

Aaj Ka Panchang 19 June 2024: बुधवार के शुभ मुहूर्त और पंचांग

Aaj Ka Panchang 19 June 2024: बुधवार 19 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी-प्रदोष तिथि रहेगी। कल प्रदोष व्रत भी रहेगा। साथ ही कई शुभ मुहूर्त भी बन रहे हैं। सूर्योदय सुबह 5.33 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.23 बजे होगा। चंद्रोदय 5.01 बजे एवं चंद्रास्त अगले दिन 3.39 बजे होगा।

पूरे दिन विशाखा और अनुराधा नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा सुबह 11.05 बजे तक तुला राशि में एवं उसके बाद वृश्चिक राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास सुबह 7.28 बजे तक कैलाश पर्वत पर एवं उसके बाद नंदी पर रहेगा। अग्निवास सुबह 7.28 बजे तक आकाश में एवं उसके बाद पाताल में रहेगा। दिशा शूल उत्तर दिशा में रहेगा।

यह भी पढ़ें: Jyotish Tips:आषाढ़ माह में बना 13 दिन का कुसंयोग, देश-दुनिया में मचाएगा तबाही

पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त (Aaj Ka Panchang, Choghadiya)

कल सिद्ध और साध्य योग बन रहे हैं, दोनों ही अत्यन्त शुभ योग हैं। सुबह 8.03 बजे से 9.45 बजे तक अमृत काल रहेगा। सायं 5.23 बजे से अगले दिन सुबह 5.33 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग एवं रवि योग रहेंगे। सुबह 5.33 बजे से 9.01 बजे तक लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 10.45 बजे से दोपहर 12.28 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.40 बजे से सायं 7.23 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 8.40 बजे से 11.12 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़डिया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।

सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए

राहुकाल (Jaipur Aaj Ka Panchang, Rahukaal)

दोपहर 12.28 बजे से 2.12 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 7.17 बजे से 9.01 बजे तक यमगंड योग रहेगा। दोपहर 12.01 बजे से 12.56 बजे तक दूमुहूर्त योग रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।

यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: बड़ी से बड़ी समस्या की काट है यह एक उपाय, करते ही दिखेगा असर

उपाय (Jyotish Ke Upay)

शास्त्रों में बुधवार का दिन गणपति को समर्पित किया गया है। इस दिन उनके विभिन्न स्वरुपों की आराधना से भक्तों के सारे कष्टों का नाश होता है और जीवन में सुख, समृद्धि आती है। यदि कोई शत्रु पीड़ा दे रहा हो अथवा कर्जे में डूबे हुए हो तो उसके लिए भी गणेशजी की आराधना सर्वोत्तम मानी गई है। राहु, केतु जैसे दुष्ट ग्रह भी गणेशजी के वरदान से शुभ बन जाते हैं।

ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।

Morning News India

Recent Posts

अय्यूब के प्यार के जाल में फंसी 50 महिलाएं, जज को भी नहीं छोड़ा

fraudster News : नई दिल्ली। आइए आज हम आपको एक ऐसे शातिर ठग के बारे…

22 मिन ago

iPhone 16 बड़ा डिस्काउंट ऑफर…..80 हजार का मोाबइल अब 10 हजार में, जानिए कैसे?

Apple iPhone 16 : जयपुर। क्या आप आईफोन 16 सीरीज का फोन खरीदने जा रहे…

57 मिन ago

रामगढ़ उपचुनाव जीतने के लिए डोटासरा ने बनाई खास रणनीति, जुबेर खान की मौत से खाली हुई थी सीट

Govind Singh Dotasra formed a committee for Ramgarh by-election : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस…

2 घंटे ago

बीजेपी का नया दाव, ऐसे बचाएगी उपचुनावों में साख

Rajasthan By Election 2024: राजस्थान में जल्द ही 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने वाले…

3 घंटे ago

वक्फ बिल पर जीत गई मोदी सरकार, पसमांदा मुस्लिमों ने किया ऐसा खेल, ओवैसी के उड़े होश

जयपुर। भारत में Waqf Bill में संशोधन को लेकर JPC बनाई ​है जिसके पक्ष और…

3 घंटे ago

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

6 घंटे ago