ज्योतिष

पढ़िए 21 April 2024 रविवार को प्रदोष पर बना सर्वार्थसिद्धि मुहूर्त, जानें आज के दिन शुभ-अशुभ समय, मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 21 April 2024: रविवार 21 अप्रैल 2024 को विक्रम संवत 2081, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी। कल ही प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा। कल ही महावीर स्वामी जयंती भी है। सूर्योदय सुबह 5.57 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.54 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 4.44 बजे तथा चंद्रास्त का समय 4.55 बजे रहेगा।

रविवार को सायं 5.08 बजे तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र एवं उसके बाद हस्त नक्षत्र रहेगा। चंद्रमा पूरे दिन रात कन्या राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास पूरे दिन नन्दी पर रहेगा। अग्नि का वास पूरे दिन रात पृथ्वी पर रहेगा। दिशा शूल पश्चिम दिशा में रहेगा।

यह भी पढ़ें: आज 21 April 2024 का दैनिक राशिफल पढ़ करें दिन की शुरुआत, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त (Aaj Ka Panchang, Choghadiya)

रविवार को पूरे दिन हर्षण योग रहेगा। अहोरात्रि सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। सायं 5.08 बजे से 5.56 बजे तक अमृत सिद्धि योग एवं रवि योग रहेंगे। दोपहर 12.00 बजे से 12.52 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। सुबह 9.01 बजे से 10.49 बजे तक अमृतकाल रहेगा। सुबह 9.11 बजे से 10.48 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 2.03 बजे से 3.40 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 6.54 बजे से रात्रि 9.40 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। इन मुहूर्तों में सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकेंगे।

सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए

राहुकाल (Jaipur Aaj Ka Panchang, Rahukaal)

सायं 5.17 बजे से 6.54 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 12.26 बजे से 2.03 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सायं 5.11 बजे से 6.03 बजे तक दुमुहूर्त योग रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।

यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: बड़ी से बड़ी समस्या की काट है यह एक उपाय, करते ही दिखेगा असर

उपाय (Jyotish Ke Upay)

रविवार का दिन भगवान सूर्यदेव का वार है। इसी दिन प्रदोष होने से यह भगवान शिव की भी आराधना का भी शुभ अवसर है। ऐसे में महादेव का रुद्राभिषेक करना समस्त अनिष्टों का नाश करने वाला रहेगा। यदि महादेव को प्रसन्न करने के लिए कोई अन्य अनुष्ठान करना चाहे तो वह भी कल किया जा सकता है।

Morning News India

Recent Posts

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

30 मिन ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

44 मिन ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

2 घंटे ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

16 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

16 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

18 घंटे ago