ज्योतिष

21 May 2024 ये रहा मंगलवार का पंचांग, जानें आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 21 May 2024: मंगलवार 21 मई 2024 को विक्रम संवत 2081, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी-चतुर्दशी तिथि रहेगी। त्रयोदशी अथवा प्रदोष तिथि सायं 5.39 बजे तक एवं उसके बाद चतुर्दशी तिथि रहेगी। इसी दिन नृसिंह जयन्ती और छिन्नमस्ता जयंती भी है। सूर्योदय सुबह 5.36 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.11 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 5.16 बजे एवं चंद्रास्त का समय 4.26 बजे होगा।

पूरे दिन चित्रा और स्वाति नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा पूरे दिन तुला राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास सायं 5.39 बजे तक नंदी पर एवं उसके बाद भोजन में रहेगा। अग्निवास सायं 5.39 बजे तक आकाश में एवं बाद में पाताल में रहेगा। दिशा शूल उत्तर दिशा में रहेगा।

यह भी पढ़ें: आज का राशिफल। लव राशिफल। करियर राशिफल। आर्थिक राशिफल

पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त (Aaj Ka Panchang, Choghadiya)

मंगलवार को वरीयान नामक शुभ योग रहेगा। इस दिन नृसिंह जयंती और छिन्नमस्ता जयंती होने के कारण यह अत्यन्त शुभ तिथि रहेगी। दोपहर 11.56 बजे से 12.51 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। रात्रि 10.14 बजे से 11.58 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 10.42 बजे से दोपहर 2.05 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 11.05 बजे से 1.42 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।

सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए

राहुकाल (Jaipur Aaj Ka Panchang, Rahukaal)

दोपहर 3.47 बजे से 5.29 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 9.00 बजे से 10.42 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 8.19 बजे से 9.14 बजे तक एवं रात्रि 11.21 बजे से 12.03 बजे तक दूमुहूर्त रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।

ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।

उपाय (Jyotish Ke Upay)

ज्योतिष में मंगलवार का दिन हनुमानजी की आराधना एवं उपासना के लिए सर्वोत्तम बताया गया है। इस दिन उनके अलग-अलग स्वरूपों की विधिवत पूजा करने से भक्तों की समस्त सद्इच्छाएं पूर्ण होती हैं। यदि जन्मकुंडली में सूर्य, शनि, राहु, केतु सहित कोई भी अन्य ग्रह अशुभ प्रभाव दे रहा हो तो वह भी इनके ध्यान मात्र से ही सहज दूर हो जाता है।

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

Morning News India

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

12 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

13 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

14 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

14 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

16 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

17 घंटे ago