ज्योतिष

22 मई बुधवार का पंचांग, जानें आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 22 May: बुधवार 22 मई 2024 को विक्रम संवत 2081, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी-पूर्णिमा तिथि रहेगी। चतुर्दशी तिथि सायं 6.47 बजे तक एवं उसके बाद पूर्णिमा तिथि रहेगी। सूर्योदय सुबह 5.36 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.12 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 6.13 बजे एवं चंद्रास्त का समय 5.03 बजे होगा।

पूरे दिन स्वाति और विशाखा नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा पूरे दिन तुला राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास सुबह 6.47 बजे तक भोजन पर एवं उसके बाद श्मशान में रहेगा। अग्निवास पूरे दिन-रात पृथ्वी पर रहेगा। दिशा शूल उत्तर दिशा में रहेगा।

यह भी पढ़ें: 22 May 2024 Rashifal -आज का राशिफल। लव राशिफल। करियर राशिफल। आर्थिक राशिफल

पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त (Aaj Ka Panchang, Choghadiya)

बुधवार को दोपहर 12.37 बजे तक वरीयान नामक शुभ योग रहेगा। रात्रि 11.54 बजे से दोपहर 1.36 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 5.36 बजे से 7.47 बजे तक रवि योग रहेगा। सुबह 5.36 बजे से 9.00 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 10.42 बजे से दोपहर 12.24 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.30 बजे से 7.12 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 8.30 बजे से 11.06 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।

सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए

राहुकाल (Jaipur Aaj Ka Panchang, Rahukaal)

दोपहर 12.24 बजे से दोपहर 2.06 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 7.18 बजे से 9.00 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 11.57 बजे से दोपहर 12.51 बजे तक दूमुहूर्त रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।

ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।

उपाय (Jyotish Ke Upay)

शास्त्रों में बुधवार का दिन गणपति को समर्पित किया गया है। इस दिन उनके विभिन्न स्वरुपों की आराधना से भक्तों के सारे कष्टों का नाश होता है और जीवन में सुख, समृद्धि आती है। यदि कोई शत्रु पीड़ा दे रहा हो अथवा कर्जे में डूबे हुए हो तो उसके लिए भी गणेशजी की आराधना सर्वोत्तम मानी गई है। राहु, केतु जैसे दुष्ट ग्रह भी गणेशजी के वरदान से शुभ बन जाते हैं।

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

Morning News India

Recent Posts

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

30 मिन ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

45 मिन ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

2 घंटे ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

16 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

16 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

18 घंटे ago