Aaj Ka Panchang 23 June 2024: रविवार 23 जून 2024 को विक्रम संवत 2081, आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया-तृतीया तिथि रहेगी। द्वितीया तिथि अगले दिन सुबह 3.25 बजे तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि आरंभ होगी। सूर्योदय सुबह 5.34 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.24 बजे होगा। चंद्रोदय 8.59 बजे एवं चंद्रास्त 6.25 बजे होगा।
पूरे दिन पूर्वाषाढ़ा एवं उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा रात्रि 10.48 बजे तक धनु राशि में रहेगा, इसके बाद मकर राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास अगले दिन सूर्योदय पूर्व सुबह 3.25 बजे तक सभा में एवं उसके बाद क्रीड़ा में रहेगा। अग्निवास पूरे दिन पृथ्वी पर ही रहेगा। दिशा शूल पश्चिम दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: Jyotish Tips:आषाढ़ माह में बना 13 दिन का कुसंयोग, देश-दुनिया में मचाएगा तबाही
कल ब्रह्म और इन्द्र नामक दो उत्तम योग बन रहे हैं। दोपहर 12.02 बजे से 12.57 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। दोपहर 12.26 बजे से 1.58 बजे तक अमृत काल रहेगा। सायं 5.03 बजे से अगले दिन सुबह सूर्योदय पूर्व 3.25 बजे तक त्रिपुष्कर योग एवं सर्वार्थ सिद्धि योग रहेंगे। सुबह 9.02 बजे से 10.45 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 2.13 बजे से 3.57 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.24 बजे से रात्रि 9.57 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
सायं 5.40 बजे से 7.24 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 12.29 बजे से 2.13 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सायं 5.34 बजे से 6.29 बजे तक दूमुहूर्त योग रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
यह भी पढ़ें: बड़ी से बड़ी समस्या की काट है यह एक उपाय, करते ही दिखेगा असर
ज्योतिष में रविवार का दिन सूर्यदेव की आराधना के लिए निर्धारित किया गया है। सूर्य की आराधना से सभी अशुभ ग्रह शुभ फल देने लगते हैं। कल रविवार को ही सर्वार्थ सिद्धि योग एवं त्रिपुष्कर योग भी हैं। ये सभी तरह के मांगलिक कार्यों के लिए उत्तम माने गए हैं। इनके अतिरिक्त आदित्यहृदयस्तोत्र के पाठ से भी असंभव काम संभव होते हैं और सोया भाग्य जाग उठता है।
ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…
In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…
World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…