Aaj Ka Panchang 23 May: गुरुवार 23 मई 2024 को विक्रम संवत 2081, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रहेगी। कल ही बुद्ध पूर्णिमा भी है। कल ही बैशाख पूर्णिमा का व्रत भी रहेगा। सूर्योदय सुबह 5.35 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.12 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 7.14 बजे रहेगा एवं पूर्णिमा होने के कारण चंद्रास्त नहीं होगा।
पूरे दिन विशाखा और अनुराधा नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा पूरे दिन वृश्चिक राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास सायं 7.22 बजे तक श्मशान में एवं उसके बाद मां गौरी के साथ रहेगा। अग्निवास सायं 7.22 बजे तक आकाश में एवं उसके बाद पाताल में रहेगा। दिशा शूल दक्षिण दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: 23 May Rashifal: इन 5 राशियों को आज मिलेगा मनचाहा प्यार और पैसा, बाकी का ऐसा रहेगा हाल
गुरुवार को पूरे दिन शिव नामक अत्यन्त शुभ योग रहेगा। इसके अतिरिक्त सुबह 9.15 बजे से अगले दिन सुबह 5.35 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। दोपहर 11.57 बजे से 12.51 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। रात्रि 11.22 बजे से 1.02 बजे तक अमृत काल रहेगा। सुबह 5.35 बजे से 7.18 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.24 बजे से 2.06 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.12 बजे से 8.30 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
दोपहर 2.06 बजे से 3.48 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 5.35 बजे से 7.18 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 10.08 बजे से 11.02 बजे तक एवं दोपहर 3.34 बजे से 4.29 बजे तक दूमुहूर्त रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।
शास्त्रों में बुधवार का दिन गणपति को समर्पित किया गया है। इस दिन उनके विभिन्न स्वरुपों की आराधना से भक्तों के सारे कष्टों का नाश होता है और जीवन में सुख, समृद्धि आती है। यदि कोई शत्रु पीड़ा दे रहा हो अथवा कर्जे में डूबे हुए हो तो उसके लिए भी गणेशजी की आराधना सर्वोत्तम मानी गई है। राहु, केतु जैसे दुष्ट ग्रह भी गणेशजी के वरदान से शुभ बन जाते हैं।
आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…
जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…
India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…
In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…
World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…