ज्योतिष

24 April 2024 बुधवार को ऐसा रहेगा पंचांग, जानें आज के दिन शुभ-अशुभ समय, मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 24 April 2024: बुधवार 24 अप्रैल 2024 को विक्रम संवत 2081, वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी। सूर्योदय सुबह 5.54 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.54 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 7.25 बजे रहेगा।

बुधवार को रात्रि 12.41 बजे तक चित्रा स्वाती नक्षत्र एवं उसके बाद विशाखा नक्षत्र रहेगा। चंद्रमा दिन भर तुला राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास पूरे दिन मां गौरी के साथ रहेगा। अग्नि का वास पूरे दिन रात आकाश पर रहेगा। दिशा शूल उत्तर दिशा में रहेगा।

यह भी पढ़ें: आज 24 April 2024 का दैनिक राशिफल पढ़ करें दिन की शुरुआत, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त (Aaj Ka Panchang, Choghadiya)

बुधवार को पूरे दिन सिद्धि योग बन रहा है। दोपहर 3.06 बजे से 4.50 बजे तक अमृतकाल रहेगा। दोपहर 2.35 बजे से 3.27 बजे तक विजय मुहूर्त बन रहा है। बुधवार होने के कारण अभिजित मुहूर्त बन रहा है। सुबह 5.54 बजे से 9.10 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 10.47 बजे से दोपहर 12.25 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.18 बजे से 6.56 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा।रात्रि 8.18 बजे से 11.02 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।

सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए

राहुकाल (Jaipur Aaj Ka Panchang, Rahukaal)

दोपहर 12.25 बजे से 2.03 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 7.32 बजे से 9.10 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 11.59 बजे से 12.51 बजे तक दुमुहूर्त योग रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।

Morning News India E-Paper पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उपाय (Jyotish Ke Upay)

ज्योतिष में बुधवार को गजानन गणपति का वार माना गया है। इस दिन गणेशजी का विशेष पूजन किया जाता है। बहुत से भक्त उनके हेतु व्रत भी रखते हैं तथा धन प्राप्ति हेतु विविध अनुष्ठान भी करते हैं। जिनकी जन्मकुंडली में बुध ग्रह दोषयुक्त हो या गलत स्थान पर बैठा होने के कारण अशुभ प्रभाव दे रहा हो तो उन्हें भी बुधवार का व्रत करने से लाभ प्राप्त होता है।

Morning News India

Recent Posts

राइजिंग राजस्थान सम्मेलन से प्रदेश को बनाया जाएगा निवेश का प्रमुख केन्द्र : सीएम भजनलाल शर्मा

CM Bhajanlal Sharma : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि…

5 घंटे ago

दिल्ली की नई CM आतिशी के पति भी है खास, जानें कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी

Delhi New CM Atishi Marlena Love Story: दिल्ली की नई सीएम आतिशी मार्लेना ने शनिवार…

6 घंटे ago

विधानसभा स्पीकर बोले- देश को सही अर्थों में आगे ले जाएगी नई शिक्षा नीति

Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी (Vasudev Devnani) ने नई शिक्षा नीति…

7 घंटे ago

उसने वादा तोड़ दिया….., अब शहीद की देह आएगी घर

Dholpur Son Martyred In Jammu And Kashmir: उसने पत्नी से बात की थी। वादा किया…

9 घंटे ago

तिरुपति बालाजी को चढ़ावे में मिला 11,225 किलो सोना, जानें कमाई के स्त्रोत

Tirupati Balaji Temple : आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर इन दिनों सुर्खियों में छाया…

9 घंटे ago