ज्योतिष

25 April 2024 गुरुवार को इस विष्णु मंत्र के प्रयोग से पलेटगा भाग्य, जानें आज के दिन शुभ-अशुभ समय, मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 25 April 2024: बृहस्पतिवार 25 अप्रैल 2024 को विक्रम संवत 2081, वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि रहेगी। सूर्योदय सुबह 5.53 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.56 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 8.23 बजे रहेगा एवं चंद्रास्त 6.27 बजे होगा।

गुरुवार को पूरे दिन विशाखा नक्षत्र रहेगा। चंद्रमा दिन रात्रि 8.01 बजे तक तुला राशि में एवं उसके बाद वृश्चिक राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास सुबह 6.45 बजे तक मां गौरी के साथ, एवं उसके बाद सभा में रहेगा। अग्नि का वास सुबह 6.45 बजे बाद से पृथ्वी पर रहेगा। दिशा शूल दक्षिण दिशा में रहेगा।

यह भी पढ़ें: आज 25 April 2024 का दैनिक राशिफल पढ़ करें दिन की शुरुआत, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त (Aaj Ka Panchang, Choghadiya)

बृहस्पतिवार को दोपहर 11.59 बजे से 12.51 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। दोपहर 4.58 बजे से सायं 6.41 बजे तक अमृतकाल रहेगा। दोपहर 2.35 बजे से 3.27 बजे तक विजय मुहूर्त बन रहा है। सुबह 5.53 बजे से 7.31 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.25 बजे से 2.03 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 6.56 बजे से 8.18 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। ये मुहूर्त सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने गए हैं।

सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए

राहुकाल (Jaipur Aaj Ka Panchang, Rahukaal)

गुरुवार को दोपहर 2.03 बजे से 3.41 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 5.53 बजे से 7.31 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 10.14 बजे से 11.07 बजे तक एवं दोपहर 3.28 बजे से 4.20 बजे तक दुमुहूर्त योग रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।

यह भी पढ़ें: आज 25 April 2024 का दैनिक लव राशिफल पढ़ भरें जीवन में रोमांस, जानें कैसा रहेगा दिन

उपाय (Jyotish Ke Upay)

ज्योतिष में बृहस्पतिवार को भगवान श्रीहरि का वार माना गया है। इस दिन मां लक्ष्मी सहित भगवान विष्णु की पूजा की जाती है तथा उन्हें प्रसन्न कर घर में सुख, समृद्धि का आशीर्वाद मांगा जाता है। यदि जीवन में कोई विशेष कठिनाई आ रही हो तो इस दिन गुरु ग्रह के निमित्त मंत्र जप अनुष्ठान भी किए जाते हैं। अति भारी संकट होने पर विष्णु सहस्त्रनाम के 108 बार पाठ का अनुष्ठान भी किया जाता है जिससे बड़ी से बड़ी कठिनाई भी दूर हो जाती है।

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

Morning News India

Recent Posts

राइजिंग राजस्थान सम्मेलन से प्रदेश को बनाया जाएगा निवेश का प्रमुख केन्द्र : सीएम भजनलाल शर्मा

CM Bhajanlal Sharma : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि…

3 घंटे ago

दिल्ली की नई CM आतिशी के पति भी है खास, जानें कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी

Delhi New CM Atishi Marlena Love Story: दिल्ली की नई सीएम आतिशी मार्लेना ने शनिवार…

5 घंटे ago

विधानसभा स्पीकर बोले- देश को सही अर्थों में आगे ले जाएगी नई शिक्षा नीति

Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी (Vasudev Devnani) ने नई शिक्षा नीति…

5 घंटे ago

उसने वादा तोड़ दिया….., अब शहीद की देह आएगी घर

Dholpur Son Martyred In Jammu And Kashmir: उसने पत्नी से बात की थी। वादा किया…

7 घंटे ago

तिरुपति बालाजी को चढ़ावे में मिला 11,225 किलो सोना, जानें कमाई के स्त्रोत

Tirupati Balaji Temple : आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर इन दिनों सुर्खियों में छाया…

8 घंटे ago